फोन से फोटो-वीडियो डिलीट हो गया तो टेंशन नहीं, Instagram से गैलरी में ऐसे करें सेव
How to Download Instagram Photo: आजकल हर किसी के मोबाइल में जररी फोटो और वीडियो होते हैं, लेकिन कई बार हम फोन में जगह बनाने के लिए उन्हें डिलीट कर देते हैं. Instagram आज सबसे पॉपुलर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है, जहां हम अपनी यादों को पोस्ट के तौर पर सेव रखते हैं. अच्छी बात यह है कि Instagram यूजर्स को अपनी पोस्ट की हुई फोटो और वीडियो को सीधे फोन की गैलरी में डाउनलोड करने की सुविधा देता है. आप अपनी पुरानी पोस्ट और स्टोरी दोनों को आसानी से वापस फोन में सेव कर सकते हैं.
Instagram पर पोस्ट करने के बाद अगर फोन से फोटो या वीडियो डिलीट हो गया है तो आप उसे दोबारा गैलरी में डाउनलोड कर सकते हैं.
इसके लिए सबसे पहले अपने फोन में Instagram ऐप ओपन करें और अपनी प्रोफाइल पर जाएं.
अब उस फोटो या वीडियो पोस्ट को चुनें जिसे आप डाउनलोड करना चाहते हैं.
पोस्ट के नीचे दिख रहे Share बटन पर क्लिक करें.
यहां आपको Download का बटन दिखेगा, उस पर क्लिक करते ही फोटो या वीडियो आपके फोन के कैमरा रोल में सेव हो जाएगी.
अगर आप चाहते हैं कि आपकी फ्यूचर की पोस्ट अपने आप गैलरी में सेव हों तो प्रोफाइल में More Options में जाएं.
वहां Your App and Media सेक्शन में जाकर Archiving and downloading पर टैप करें.
अब Saving to camera roll के ऑप्शन को ऑन कर दें.
Instagram स्टोरी डाउनलोड करने के लिए अपनी स्टोरी ओपन करें और उस स्टोरी तक जाएं जिसे सेव करना है.
नीचे बाएं कोने में दिख रहे तीन डॉट्स पर क्लिक करके More मेन्यू ओपन करें और Save बटन पर क्लिक कर दें.