अब Whatsapp में होगा Birthday रिमाइंडर फीचर, आप ऐसे कर पाएंगे Wish
बिजी शेड्यूल में बहुत से लोग अपने दोस्तों, रिश्तेदारों आदि के बर्थडे को भूल जाते हैं.
वॉट्सऐप एक न्यू फीचर लेकर आया है, जिसका काम बर्थडे याद दिलाना होगा.
Written By
प्रतीक चौहान
|
Last Updated: Sep 29, 2026 12:56 PM IST
दिल्ली. आज के बिजी शेड्यूल में बहुत से लोग अपने दोस्तों, रिश्तेदारों आदि के बर्थडे को भूल जाते हैं.
लोगों की इसी जरूरत को समझते हुए वॉट्सऐप एक न्यू फीचर लेकर आया है, जिसका काम बर्थडे याद दिलाना है.
इसके लिए बर्थडे रिमाइंडर नाम का फीचर आया है और अभी इसकी टेस्टिंग हो रही है. एक रिपोर्ट में बताया है कि अभी बर्थडे रिमाइंडर फीचर को लेकर टेस्टिंग जारी है.
वॉट्सऐप इसके लिए फोन बुक के एड्रेस बुक से बर्थडे डेट को रोड करेगा. यूजर्स को अपना बर्थडे कॉन्टैक्ट्स के साथ सेव करना होगा, इसके बाद ऑटोमेटिक रिमाइंडर आने लगेगा.
वॉट्सऐप के कॉन्टैक्ट्स टैब को तैयार किया जा रहा है, जिसके लिए कई खास फीचर्स तैयार किए जा रहे हैं. इसकी टेस्टिंग की जा रही है.
साथ ही आने वाले दिनों में कॉन्टैक्ट्स टैब के अंदर रिमाइंडर का फीचर मिलेगा. एड्रेस बुक में सेव्ड बर्थडे के आने पर यूजर्स को ऑटोमेटिक रिमाइंडर मिलेगा.
WAbetainfo ने अपनी पोस्ट में बताया है कि WhatsApp वर्जन 26.38.10.18
की टेस्ट फ्लाइट में टेस्टिंग की जा रही है.
WAbetainfo ने एक स्क्रीनशॉट्स शेयर किया है, जिसमें अपकमिंग फीचर बर्थडे रिमाइंडर को दिखाया जाएगा. स्क्रीन शॉट्स में दिखाया गया है कि जिन लोगों का बर्थडे आज होगा, उसपर नाम के साथ केक इमोजी के साथ टुडे बर्थडे लिखा नजर आएगा.