Tata Aeris हुई मार्केट में लॉन्च, लग्जरी लुक वाली कार की कीमत 6 लाख से भी कम
Tata Aeris: अगर आप भी कम कीमत में एक लग्जरी कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है. Tata मोटर्स जो कि अपनी मजबूती, खास डिजाइन और लग्जरी फीचर्स के लिए जानी जाती है, यही वजह है कि टाटा कंपनी की कारें ग्राहकों की पहली पसंद बनी हुई हैं. हाल ही में टाटा ने इंडियन मार्केट में एक नई कॉम्पैक्ट सेडान 'टाटा एरिस' लॉन्च की है, जिसकी कीमत बहुत ही कम है. कम कीमत वाली इस लग्जरी कार के धांसू फीचर्स की हर तरफ चर्चाएं हो रही हैं. ऐसे में आइए जानते हैं टाटा एरिस की प्राइस और इसके लग्जरी-धांसू फीचर्स के बारे में.
कंपनी ने 'टाटा एरिस' को पेट्रोल और iCNG दोनों ऑप्शन के साथ मार्केट में लॉन्च किया है.
टाटा मोटर्स ने नई Tata Aeris कॉम्पैक्ट सेडान को खासतौर पर पर्सनल कार खरीदारों के लिए तैयार किया है.
कंपनी ने साफ किया है कि Tata Aeris को फ्लीट या कॉमर्शियल सेगमेंट में लॉन्च नहीं किया जाएगा.
फ्लीट ग्राहकों के लिए टाटा मोटर्स का Xpres-T ब्रैंड पहले की तरह उपलब्ध रहेगा.
Tata Aeris को Smart, Pure, Pure+, Creative और Accomplished जैसे अलग-अलग ट्रिम्स में पेश किया गया है.
इसके पेट्रोल मैनुअल मॉडल की कीमत 5.29 लाख रुपये से 8.19 लाख रुपये तक है.
पेट्रोल AMT की कीमत 6.69 लाख रुपये से 8.74 लाख रुपये तक रखी गई है.
कार में 10.25 इंच का टचस्क्रीन, वायरलेस Apple CarPlay, Android Auto और कनेक्टेड टेक्नोलॉजी जैसे फीचर्स मिलते हैं.
Tata Aeris में 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ मैनुअल और AMT गियरबॉक्स के ऑप्शन दिए गए हैं.
कंपनी ने iCNG AMT और ट्विन-सिलेंडर CNG तकनीक देकर ऑटोमैटिक ड्राइविंग और बेहतर बूट स्पेस का ऑप्शन दिया है.