Petrol Diesel Price Today: देशभर में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, इस कंपनी ने 5 और 3 Rs बढ़ाए रेट, जानें नई कीमत
पेट्रोल डीजल के दाम बढ़े
Nayara Petrol Diesel Price Hike: अगर आप भी अपनी गाड़ी में पेट्रोल और डीजल भरवाने की सोच रहे हैं, तो सबसे पहले नए दाम जरूर जान लें. दरअसल, भारत की सबसे बड़ी प्राइवेट फ्यूल रिटेल कंपनी नायरा एनर्जी ने पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ा दिए हैं. कंपनी ने पेट्रोल के दाम में 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है. यानी अगर आप नायरा पेट्रोल पंप से अपनी गाड़ी में तेल भरवाते हैं, तो आपको पहले से ज्यादा पैसे देने होंगे. कंपनी के इस फैसले का सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा.
देशभर के सभी पेट्रोल पंपों पर नई दरें लागू
खबरों के अनुसार, नायरा कंपनी ने आज 3 अक्टूबर 2026 दिन शनिवार को डीजल और पेट्रोल के दाम बढ़ाने का फैसला लिया है. आज सुबह से ही देशभर के नायरा के 7,108 फ्यूल स्टेशनों पर नई कीमतें लागू हो गई हैं.
STORY | Nayara Energy hikes petrol price by Rs 5, diesel by Rs 3
— Press Trust of India (@PTI_News) October 3, 2026
Nayara Energy, India's largest private fuel retailer, has raised petrol prices by Rs 5 per litre and diesel by Rs 3 with immediate effect, seeking to narrow the gap between retail prices and rising international… pic.twitter.com/0qOeidDT3Y
बता दें कि मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के कारण कंपनी ने 26 मार्च को डीजल और पेट्रोल के दाम बढ़ाई थे. फिर कुछ दिनों बाद एशिया में तनाव कम होने पर कंपनी ने बढ़े हुए दामों को वापस ले लिया था.
कंपनी ने पेट्रोल-डीजल के दाम क्यों बढ़ाए?
नायरा कंपनी ने पेट्रोल और डीजल की कीमतें इसलिए बढ़ाई हैं क्योंकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर चल रहे हैं. ऐसे में बढ़ती लागत के बोझ को कम करने के लिए इस प्राइवेट तेल कंपनी ने यह कदम उठाया है. खास बात यह है कि कीमतों में यह बढ़ोतरी सिर्फ नायरा एनर्जी ने की है. दूसरी तरफ इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम जैसी सरकारी तेल कंपनियों ने अपने दामों में कोई बदलाव नहीं की है.
ये भी पढ़ें-CNG भरवाते समय कहीं आपसे भी तो नहीं हो रहा ये खेल? एक छोटी गलती से कट सकते हैं ज्यादा पैसे
पेट्रोल-पंपों पर बढ़ता दबाव
नुकसान से बचने के लिए प्राइवेट तेल कंपनियों द्वारा पेट्रोल-डीजल की बिक्री सीमित करने के बाद सरकार ने सख्त कदम उठाया है. सरकार ने साफ कहा है कि ये प्राइवेट कंपनियां अपने आउटलेट्स पर तेल की सप्लाई को नहीं रोक सकती हैं. दरअसल, होलसेल और रिटेल डीजल की कीमतों में बड़ा अंतर आ गया है. इस वजह से बड़ी-बड़ी फैक्ट्रियां और औद्योगिक उपभोक्ता थोक बाजार के बजाय सीधे पेट्रोल पंपों से सस्ता डीजल खरीद रहे हैं.