तेल की कीमतों पर फिर संकट! OPEC+ का उत्पादन बढ़ाने से इनकार, क्रूड ऑयल 100 डॉलर के पार

OPEC+ oil production target: ईरान युद्ध के बीच OPEC+ ने नवंबर में तेल उत्पादन बढ़ाने से इनकार कर दिया है. सप्लाई संकट की चिंता के बीच ब्रेंट क्रूड 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है.
cg news

फाइल इमेज

OPEC+ Decision: ईरान युद्ध के कारण दुनियाभर में अब तेल की किल्‍लत और बढ़ती कीमतों से लोग परेशान हैं. इन सब के बीच हर किसी की न‍िगाह OPEC+ के फैसले पर थी. अब संगठन के सात प्रमुख देशों ने नवंबर के लिए तेल उत्पादन मौजूदा स्तर पर ही रखने का फैसला किया है.यानी अगले महीने न तो उत्पादन बढ़ाया जाएगा और न ही इसमें कटौती होगी. यह फैसला ऐसे समय आया है, जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर बनी हुई हैं.

कच्चे तेल की कीमतों में तेजी की सबसे बड़ी वजह ईरान से जुड़ा युद्ध और उससे प्रभावित तेल सप्लाई है. मध्य पूर्व से तेल की आवाजाही में रुकावट के कारण बाजार में सप्लाई को लेकर चिंता बनी हुई है. खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की स्थिति ने चिंता बढ़ाई है, क्योंकि यह दुनिया के लिए बेहद अहम तेल परिवहन मार्ग है.

5 अक्टूबर की सुबह ब्रेंट क्रूड करीब 102 डॉलर प्रति बैरल के आसपास कारोबार कर रहा था. वहीं कुछ रिपोर्टों के मुताबिक शुरुआती कारोबार में इसकी कीमत 103 डॉलर के पार भी पहुंची.

G7 ने भी उठाया बड़ा कदम

तेल की बढ़ती कीमतों और सप्लाई संकट को देखते हुए G7 देशों ने भी अपने रणनीतिक भंडार से तेल और ईंधन बाजार में उतारने का फैसला किया है. G7 करीब 10 करोड़ बैरल तेल और ईंधन जारी करने की योजना पर आगे बढ़ रहा है. इसकी शुरुआत डीजल से होगी और शुरुआती खेप अगले कुछ हफ्तों में बाजार में आने की उम्मीद है.

इसका मकसद बाजार में अतिरिक्त सप्लाई बढ़ाकर कीमतों पर दबाव कम करना है. हालांकि, दूसरी तरफ OPEC+ का उत्पादन न बढ़ाने का फैसला बाजार में सप्लाई को लेकर चिंता बनाए रख सकता है.

आगे क्या होगा?

फिलहाल तेल बाजार की नजर ईरान युद्ध, होर्मुज की स्थिति और मध्य पूर्व से होने वाले निर्यात पर है. अगर सप्लाई में और बाधा आती है तो कच्चे तेल की कीमतों पर फिर दबाव बढ़ सकता है. वहीं G7 का अतिरिक्त तेल बाजार में आने से कीमतों को कुछ राहत मिल सकती है. अब अगली बड़ी नजर 1 नवंबर की OPEC+ बैठक पर रहेगी.

ये भी पढ़ें:‘नमाज पढ़ने के लिए उठा, फिर मेरे सिर पर किया वार…’, कैप्टन स्मित मछार ने बताया उस दिन क्या हुआ था?

ज़रूर पढ़ें