2 दिन, 2 लेटर… प्रेमानंद महाराज को किससे खतरा? Z+ सिक्योरिटी के लिए संतों ने CM को लिखी चिट्ठी

Premanand Maharaj Security Threat: पहले श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने सीएम योगी को पत्र लिखा था और अब आश्रम के कुछ संतों ने सीएम को चिट्ठी लिख जेड प्लस सुरक्षा की मांग की है.
Premanand Maharaj Z Plus Security

प्रेमानंद महाराज की Z+ सिक्योरिटी के लिए संतों ने CM को लिखी चिट्ठी

Saints Demand Z Plus Security: मथुरा वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज की सुरक्षा को लेकर मांग तेज हो गई है. प्रेमानंद महाराज को जेड प्लस सिक्योरिटी की सुरक्षा दिए जाने की मांग उठाई जा रही है. जिसके लिए पिछले दो दिनों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पास दो पत्र पहुंचाए गए हैं. बड़ा सवाल यह है कि आखिर प्रेमानंद महाराज को किनसे खतरा है? कि सुरक्षा के लिए दो दिनों में 2 चिट्ठी भेजी गई है. यहां जानें सबकुछ.

प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी की मौत के बाद मामला अभी गरमाया हुआ है. क्योंकि अभी रसिक दुलारी की मौत की गुत्थी सुलझी नहीं है और इसी बीच आश्रम में भी कुछ विवाद सामने आए हैं. जानकारी ये भी आ रही है कि इन दिनों आश्रम में दो गुट बन गए हैं. जिसमें से एक गुट भू-माफियाओं के साथ मिलकर आश्रम में कब्जा करना चाहता है. जिसकी वजह से प्रेमानंद महाराज के शिष्यों ने चिंता जताते हुए सुरक्षा की मांग की है.

Z+ सिक्योरिटी की मांग

इसके अलावा रसिक दुलारी के आत्महत्या की गुत्थी अभी सुलझी नहीं है. उनकी मौत ने भी कई सवालिया निशान छोड़ दिए हैं. इन दोनों वजहों से वृंदावन के संतों ने सीएम योगी को पत्र लिखा है और प्रेमानंद महाराज की जान को खतरा बताते हुए जेड प्लस सिक्योरिटी की मांग की है. पहले श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने सीएम योगी को पत्र लिखा था और अब आश्रम के कुछ संतों ने सीएम को चिट्ठी लिख जेड प्लस सुरक्षा की मांग की है.

ये भी पढ़ेंः आजम खान को साधने की तैयारी? ताजीन फातिमा से मुलाकात के बाद UP में नए समीकरण की आहट

संतों ने सुरक्षा को लेकर जताई चिंता

जानकारी के अनुसार, इन विवादों के बीच प्रेमानंद महाराज केलीकुंज आश्रम छोड़कर बेलवन स्थित आश्रम चले गए हैं. जिसके बाद उनके शिष्यों ने चिंता जताई है. पत्र में यह भी लिखा कि वर्चस्व की लड़ाई में शामिल कुछ लोग महाराज जी की छवि को खराब करना चाहते हैं. ऐसे में उनको कुछ नुकसान पहुंचे. इससे पहले ही उनकी सुरक्षा बढ़ा दी जाए. फिलहाल, पूरे मामले की जांच की जा रही है.

ज़रूर पढ़ें