मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का छत्तीसगढ़ दौरा स्थगित
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार (File Photo)
रायपुर. मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का 7 और 8 अक्टूबर को प्रस्तावित छत्तीसगढ़ दौरा स्थगित कर दिया गया है. भारत निर्वाचन आयोग ने अपरिहार्य कारणों का हवाला देते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त और आयोग के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के छत्तीसगढ़ प्रवास कार्यक्रम को फिलहाल स्थगित किया है. संशोधित दौरे की तारीख बाद में जारी की जाएगी.
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय की ओर से 6 अक्टूबर को जारी पत्र में संबंधित अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई है. इससे पहले ज्ञानेश कुमार के छत्तीसगढ़ प्रवास को देखते हुए उन्हें राज्य अतिथि घोषित किया गया था और उनके लिए आवश्यक प्रोटोकॉल व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए थे. प्रवास के दौरान निर्वाचन संबंधी तैयारियों और अन्य विषयों पर अधिकारियों के साथ बैठक एवं समीक्षा की संभावना थी.
अब निर्वाचन आयोग की ओर से दौरे की नई तारीख तय किए जाने के बाद इसकी सूचना अलग से दी जाएगी. फिलहाल 7 और 8 अक्टूबर का निर्धारित कार्यक्रम निरस्त माना गया है.
हम भी होमवर्क करते हैंः सुप्रीम कोर्ट
फॉर्म 6 को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा कि ऐसे किसी बदलाव को मंजूरी नहीं दी है. यानी कोर्ट ने साफ कहा कि हमने फॉर्म 6 में हुए बदलावों को मंजूरी नहीं दी है. इतना ही नहीं, इस दौरान उन्होंने कहा कि हम भी होमवर्क करते हैं. हमें भी मामले की जानकारी है.
न्यूज के आधार पर कोई आदेश नहीं दे सकते: SC
सुप्रीम कोर्ट ने ज्ञानेश कुमार को निलंबित करने की मांग को लेकर कहा, ‘हम याचिका पर नोटिस जारी कर रहे हैं. याचिका का आधार न्यूज रिपोर्ट है, वह 100 प्रतिशत सही, आंशिक रूप से सही या गलत भी हो सकती है. हम उसके आधार पर कोई आदेश नहीं दे सकते हैं.’
ये खबर भी जरूर पढ़ेंः नवरात्रि में डोंगरगढ़ जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए जरूरी खबर, इन ट्रेनों का होगा स्टॉपेज