WhatsApp यूजर्स ध्यान दें! ये 5 सीक्रेट Privacy फीचर्स नहीं किए ऑन तो अकाउंट नहीं रहेगा सेफ
व्हाट्सएप प्राइवेसी फीचर
Enable Five Settings For Safety: WhatsApp में प्राइवेसी और सिक्योरिटी के कई फीचर्स दिए गए हैं, लेकिन कई ऐसे ऑप्शन भी हैं जिनके बारे में बहुत कम लोगों को पता होता है. ये फीचर्स रोजाना चैटिंग के दौरान आसानी से नजर नहीं आते हैं. WhatsApp यूजर्स को अपनी चैट को लॉक करने से लेकर अनजन कॉल को साइलेंट करने तक की सुविधा देता है. अगर आप अपनी प्राइवेसी को लेकर सावधान रहते हैं, तो आपको WhatsApp के इन 5 खास फीचर्स के बारे मी जरूर जानना चाहिए.
खास चैट को और ज्यादा प्राइवेट बनाएं
अगर WhatsApp पर आपकी कोई ऐसी चैट है जिसे आप सबसे ज्यादा प्राइवेट रखना चाहते हैं, तो आप Advanced Chat Privacy फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं. इस फीचर को ऑन करने के बाद उस चैट से कोई भी फोटो या वीडयो अपने आप फोन में सेव नहीं होगा.
View Once पर भेजें पर्सनल फोटो और वीडियो
कई बार हम ऐसी फोटो या वीडियो भेजते हैं जो हम चाहते हैं कि सामने वाला सिर्फ एक बार ही देखे. इसके लिए WhatsApp का View Once फीचर बसे अच्छा है. इस फीचर से भेजी गई फोटो, वीडियो या वॉइस मैसेज एक बार देखे जाने के बाद अपने आप गायब हो जाता है.
चैट बैकअप को बनाएं पूरी तरह सुरक्षित
WhatsApp आपकी सारी चैट का बैकअप Google Drive या iCloud पर सेव करता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप इस बैकअप को भी पूरी तरह सुरक्षित बना सकते हैं. इसके लिए WhatsApp End-to-End Encrypted Backup का ऑप्शन देता है.
अनजान नंबरों की कॉल को करें साइलेंट
अगर आपको बार-बार अनजान नंबरों से WhatsApp कॉल आती है और आप परेशान हो जाते हैं, तो यह फीचर आपके बहुत काम का है. Silence Unknown Callers फीचर को ऑन करने के बाद किसी भी अनजान नंबर से आने वाली कॉल पर आपके फोन में रिंग नहीं बजेगी.
कौन जोड़ेगा ग्रुप में आप खुद तय करें
कई बार हमें बिना पूछे ही किसी भी WhatApp ग्रुप में जोड़ दिया जाता है. इससे बचने के लिए आप Group Privacy सेटिंग को बदल सकते हैं,. इसमें आप खुद तय कर सकते हैं कि आपको कौन ग्रुप में जोड़ सकता है.