नाम हीरोइन जैसा, धंधा चोरी… 60 CCTV कैमरों में कैद हुई हेमा-रेखा और रानी की गैंग, पुलिस ने दबोचा

Gwalior News: शहर के मोतीझील इलाके में एक ऐसी चोर गैंग रह रही थी, जिनके नाम तो हीरोइन जैसे है लेकिन उनका धंधा चोरी का है. इस गैंग की सरगना तीन बहने हैं.
Accused sisters

आरोपी बहनें

Gwalior News: ग्वालियर से बड़ी गजब की खबर सामने आई है. शहर के मोतीझील इलाके में एक ऐसी चोर गैंग रह रही थी, जिनके नाम तो हीरोइन जैसे है लेकिन उनका धंधा चोरी का है. इस गैंग की सरगना तीन बहने हैं और ये तीनों शहर के सबसे चर्चित मार्केट सराफा की दुकानों में चोरी का अंजाम देती हैं. इनका नाम है- ‘हेमा, रेखा और रानी’ है. इन चोरी की वारदातों में भाई अंकित भी इनका साथ देता था. सभी आरोपी डबरा के रहने वाले हैं.

इस गैंग का पर्दाफाश करने के लिए पुलिस ने 16 किलोमीटर का रूट ट्रेक किया. करीब 60 से अधिक सीसीटीवी कैमरों में 300 घंटे की रिकॉर्डिंग देखी है. इसके बाद एक महिला को मोतीझील के पास से पकड़ लिया.तीनों बहनों की गैंग में इनका भाई अंकित भी शामिल था.

पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा

मामले में पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस पूछताछ में सामने आया कि इस गैंग ने कुछ समय पहले जनवरी में प्रभु ज्वेलर्स से भी करीब 2 तोले की चेन चुराई थी. इस घटना के बाद मामला भी दर्ज किया गया था. पुलिस ने रूट ट्रेक करके एक महिला को पकड़ा और उससे पूछताछ की गई. महिला से पूछताछ के बाद गैंग के अन्‍य लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है और उनसे पूछताछ करके पता लगाया जा रहा है कि आरोपियों ने कितनी वारदातों को अंजाम दिया है.

सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

दरअसल, मामले का खुलासा तक हुआ जब इस गैंग ने 5 दिन पहले शहर के सराफा मार्केट में स्थित सि‍द्धार्थ ज्वेलर्स पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया. दुकान पर दो महिलाएं ज्वेलरी देखने आई थी. दुकानदार की नजर इधर-उधर होते ही महिलाओं ने कान के टॉप्स चुरा लिए.

इस वारदात के बाद जब दुकान मालिक ने सीसीटीवी कैमरा देखा तो चोरी का पता चला. जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस ने मामले में आरोपियों की तलाश शुरू कर दी और सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग के जरिए एक महिला को मोतीझील इलाके से गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के बाद गैंग के अन्‍य लोगों को भी पुलिस ने पकड़ लिया. अब सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है.

ये भी पढे़ं- Gwalior: 26 सेकेंड और फुर्र हुई महिला! पति बाइक पार्क करने गया था, ‘अरमान’ संग भागी नई नवेली दुल्हन

ज़रूर पढ़ें