LIVE: नगांव में BJP को भारी बढ़त, पुडुचेरी में NR कांग्रेस की जीत, नंदीग्राम-रेजीनगर में इंडिया अलायंस को झटका
Bypoll Election Results Live: पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर, तमिलनाडु की मदुरंतकम और धारापुरम, पुडुचेरी की थट्टनचावडी और असम की नगांव लोकसभा सीट पर हुए चुनाव के बाद वोटों की गिनती शुरू हो गई है.
नंदीग्राम-रेजीनगर समेत सभी 6 सीटों के लिए हुए उपचुनाव के वोटों की गिनती जारी है.
Bypoll Election Results Live: 5 विधानसभा और 1 लोकसभा सीट पर 6 अक्टूबर को मतदान किया गया था. जिसके परिणाम आज शुक्रवार को आ रहे हैं. पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर, तमिलनाडु की मदुरंतकम और धारापुरम, पुडुचेरी की थट्टनचावडी और असम की नगांव लोकसभा सीट पर हुए चुनाव के बाद वोटों की गिनती शुरू हो गई है. 6 सीटों पर हुए मतदान में सबसे ज्यादा चर्चा पश्चिम बंगाल की दोनों सीटों की हो रही है.
सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए वोटों की गिनती से पहले ही भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. लोकसभा सीट समेत सभी पांचों विधानसभा में सुबह 8 बजे से गिनती शुरू हो गई है. यहां पढ़ें पल-पल की अपडेट्स.