iPhone 17 पर बंपर ऑफर! Flipkart Sale में 20 हजार रुपये सस्ता मिल रहा है नया iPhone, जानें कीमत
आईफोन 17 फोन
Flipkart Sale Price Cut: Apple ने iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च करने के बाद iPhone 17 की कीमत बढ़ा दी थी. लेकिन अगर आप नया iPhone खरीदने का सोच रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. Flipkart की Big Billion Days Sale में iPhone 17 हजारों रुपये सस्ता मिल रहा है. अब आप सोच रहे होंगे कि कीमत बढ़नी के बाद फोन सस्ता कैसे मिल रहा है. चलिए आपको इस सेल में iPhone 17 पर मिलने वाली पूरी डील के बारे में बताते हैं.
Flipkart Sale में iPhone 17 पर धमाकेदार डील
Flipkart Big Billion Days Sale 9 अक्टूबर से शुरू हो रही है. इस सेल में iPhone 17 की कीमत सिर्फ 79,999 रुपये हो जाएगी. जबकि Apple की ऑफिशियल वेबसाइट पर कीमत बढ़ने के बाद यही फोन 99,900 रुपये में मिल रहा है. यानी Flipkart पर यह फोन करीब 19,900 रुपये सस्ता मिलेगा. इस कीमत में बैंक ऑफर और एक्सचेंज ऑफर भी शामिल हो सकते हैं. ऑफर्स की पूरी जानकारी सेल शुरू होने के बा ही सामने आएगी.
iPhone 17 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
iPhone 17 में 6.3 इंच की Super Retina XDR OLED डिस्प्ले दी गई है. इसका रेजोल्यूशन 2622×1206 पिक्सल है. फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है. यह iPhone Apple के नए A19 चिपसेट के साथ आता है. यह फोन iOS 26 पर काम करता है. पानी और धूल से बचाव के लिए इसमें IP68 रेटिंग दी गई है. सेफ्टी के लिए इसमें Emergency SOS और Crash Detection जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं.
कैमरा और कनेक्टिविटी
iPhone 17 के पीछे दो कैमरे दिए गए हैं. पहला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है जिसका अपर्चर f/1.78 है. दूसरा 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा है जिसका अपर्चर f/2.2 है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 18 मेगापक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. कनेक्टिविटी के लिए इसमें NFC, GPS, 5G, Wi-Fi 7, e-SIM, Bluetooth 6 और USB Type-C पोर्ट का सपोर्ट मिलता है.