आश्रम छोड़ने की चर्चाओं के बीच केलीकुंज पहुंचे प्रेमानंद महाराज, भक्तों को दिया दर्शन, Video
प्रेमानंद महाराज (File Photo)
Keli Kunj Ashram Darshan Video: मथुरा वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज को लेकर इन दिनों तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं. विवादों के बीच ही प्रेमानंद महाराज ने अपना आश्रम भी बदल लिया और उनके संतों ने सीएम योगी से सुरक्षा की मांग की थी. लेकिन अब प्रेमानंद महाराज गुरुवार को सुबह करीब 6 बजे राधा केलिकुंज आश्रम पहुंचे हैं. इसकी जानकारी प्रेमानंद महाराज के ऑफिशियल सोशल मीडिया पेज पर दी गई है.
प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी शरण ने हाल ही में आत्महत्या कर ली थी. जिसके बाद से प्रेमानंद महाराज पर भी सवाल पैदा होने लगे थे. वहीं, शिष्य की मौत के बाद प्रेमानंद महाराज ने केलिकुंज आश्रम छोड़ दिया था और एकांतवास में चले गए. लेकिन अब प्रेमानंद महाराज ने फिर अपने आश्रम केलीकुंज में वापसी की है.
मथुरा: संत प्रेमानंद महाराज पहुंचे केलि कुंज आश्रम बेलवन आश्रम से ब्लैक कलर की गाड़ी में केलि कुंज पहुंचे संत प्रेमानंद महाराज। आश्रम के बाहर खड़े भक्तों को गाड़ी से ही दिए दर्शन। साधक रसिक दुलारी शरण के निधन के बाद पहली बार केलि कुंज आश्रम में नजर आए प्रेमानंद महाराज। उनके आश्रम पहुंचने के बाद शिष्यों के दो गुटों में बंटने की चल रही चर्चाओं पर भी विराम लगता दिखाई दिया। #Mathura #PremanandMaharaj #KeliKunj #Vrindavan
— Yogesh Mishra (@iYogeshMishra) October 8, 2026
प्रेमानंद महाराज को देख झूम उठे भक्त
जब प्रेमानंद महाराज केलीकुंज आश्रम पहुंचे, तो वहां पर मौजूद भक्त खुशी से झूम उठे. क्योंकि उनके भक्त कई दिनों से दर्शन की आस लगाए बैठे थे. वहीं आश्रम की ओर से बताया गया कि आज महाराज जी ने भक्तों को दर्शन दिया है. पिछले काफी दिनों से भक्त प्रतिदिन केलीकुंज आश्रम आते थे और पूज्य महाराज जी के दर्शन की आस में घंटो इंतजार करते थे. आज का पल भक्तों के लिए किसी चमत्कार से कम नहीं था. ऐसा प्रतीत हुआ मानो किसी भक्त और शिष्य की पुकार पूज्य महाराज जी तक पहुंच गई हो.
ये भी पढ़ेंः ‘उम्मीदवार नहीं मिल रहा तो CM खुद लड़ लें…’, अयोध्या सीट पर अखिलेश यादव ने दी सीएम योगी को चुनौती
वायरल दावों का खंडन
वहीं, सोशल मीडिया पर वायरल दावों का खंडन करते हुए आगे लिखा, पिछले कई दिनों से कुछ लोग दावा कर रहे थे कि महाराज जी हमेशा के लिए केलीकुंज आश्रम छोड़कर एकांतवास में चले गए हैं. लेकिन आज के दर्शन के बाद ऐसे दावों पर सवाल खड़े हो गए हैं और अफवाहें फैलाने वालों को भी जवाब मिल गया.