रायपुरः सैलून में एमडीएमए ड्रग्स, किन्नर समेत तीन गिरफ्तार… लाखों की ड्रग्स जब्त

रायपुर. राजधानी के खम्हारडीह थाना क्षेत्र में पुलिस ने एमडीएमए ड्रग्स के साथ दो महिलाओं और एक ट्रांसजेंडर व्यक्ति को गिरफ्तार किया है.

रायपुर. राजधानी के खम्हारडीह थाना क्षेत्र में पुलिस ने एमडीएमए ड्रग्स के साथ दो महिलाओं और एक ट्रांसजेंडर व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से 14.73 ग्राम एमडीएमए जब्त किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत 1 लाख 47 हजार 300 रुपये बताई गई है.

पुलिस के मुताबिक, 8 अक्टूबर 2026 को एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स को सूचना मिली थी कि शंकर नगर के पास स्थित रेमेडी सैलून एवं वेलनेस सेंटर में एमडीएमए ड्रग्स की बिक्री की जा रही है. सूचना के आधार पर एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और खम्हारडीह थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर छापेमारी की.

कार्रवाई के दौरान वहां मौजूद तीन लोगों की तलाशी ली गई. पुलिस ने उनके पास से 14.73 ग्राम एमडीएमए बरामद किया. इसके बाद तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आशा नायक (27), निवासी सुपेला, दुर्ग; कृष्णा तिवारी (29), निवासी मोवा, रायपुर; और हेमंत थापा (36), निवासी अवंती विहार, रायपुर के रूप में हुई है.

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ खम्हारडीह थाने में अपराध क्रमांक 405/26 के तहत नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम की धारा 21(सी) में मामला दर्ज किया है. पुलिस अब ड्रग्स की आपूर्ति करने वाले स्रोत और इसे खरीदने वाले लोगों की जानकारी जुटाने के लिए आरोपियों से पूछताछ कर रही है. मामले में नेटवर्क की आगे और पीछे की कड़ियों की जांच की जा रही है.

ये खबर भी जरूर पढ़ेंः Mahtari Vandan Yojana: महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्‍त के पैसे आए या नहीं? ऐसे चेक करें अपना स्‍टेटस

ज़रूर पढ़ें