‘गुलामी नहीं, अपना नेता खुद बनना होगा’, यूपी चुनाव से पहले सपा के गढ़ में ओवैसी की हुंकार, अकेले लड़ेंगे चुनाव?

UP Assembly Election Politics: समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए ओवैसी ने कहा कि ये लोग मुस्लिमों से वोट तो ले लेते हैं, लेकिन सत्ता और नेतृत्व में बराबर हिस्सेदारी नहीं देते हैं.
Asaduddin Owaisi

असदुद्दीन ओवैसी

Asaduddin Owaisi Challenges Samajwadi Party: उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले AIMIM के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी ने चुनावी प्रचार-प्रसार शुरू कर दिया है. आजमगढ़ पहुंचे ओवैसी ने मुसलमानों को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि अब हमें नेहरू या गांधी की जरूरत नहीं, मुसलमान खुद नेता बनें. आजमगढ़ समाजवादी पार्टी का गढ़ माना जाता है. ऐसे में चुनाव से पहले ओवैसी के बयान से सरगर्मियां तेज हो गई हैं.

दरअसल, ओवैसी ने यह बयान आजमगढ़ के कोटिला के पास सिरसल क्लब ग्राउंड में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान दिया. इस दौरान ओवैसी ने मुसलमानों को सलाह दी कि वे पारंपरिक राजनीति से बाहर निकलकर खुद का राजनीतिक नेतृत्व खड़ा करें. उन्होंने कहा कि हमारी तकलीफों के बारे में कोई भी बात नहीं करता है. मैं अपने ही लोगों को यह कहते हुए सुनता हूं कि अरे मुसलमानों! उनका समर्थन करो. उन्हीं में से नेहरू और गांधी जैसे लोग निकलेंगे.

गांधी या नेहरू की जरूरत नहींः ओवैसी

उन्होंने आगे कहा कि उनका समर्थन करने की बजाय तुम खुद नेता बनो. क्योंकि हम किसी के गुलाम नहीं हैं. हमें गांधी या नेहरू की जरूरत नहीं है. हमें जरूरत है तो अपने नेताओं की. ओवैसी इस दौरान काफी आक्रामक दिखाई दिए और किसी भी राजनैतिक दल को नहीं छोड़ा. सभी दलों पर निशाना साधते हुए तीखा हमला किया.

ये भी पढ़ेंः UP कांग्रेस में घमासान! पार्टी ऑफिस में ही भिड़ गए कांग्रेसी, जमकर चले जूते-चप्‍पल

सपा-कांग्रेस पर भी साधा निशाना

समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए ओवैसी ने कहा कि ये लोग मुस्लिमों से वोट तो ले लेते हैं, लेकिन सत्ता और नेतृत्व में बराबर हिस्सेदारी नहीं देते हैं. इस दौरान उन्होंने बहुजन समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी पर भी निशाना साधा और कहा कि लड़ाई सिर्फ सत्तारूढ़ भाजपा से नहीं, बल्कि उन विपक्षी दलों से भी है जो खुद को भाजपा का एकमात्र विकल्प बताते हैं. फिलहाल, ओवैसी के इस बयान से यूपी में सियासी पारा हाई हो गया है. अब एक सवाल और पैदा हो रहा है कि क्या यूपी चुनाव में ओवैसी अकेले मैदान में उतरेंगे या फिर गठबंधन में शामिल होंगे?

ज़रूर पढ़ें