जयपुर में हाईजैक अलर्ट के बाद एयर इंडिया की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, जर्मनी से आ रहा था विमान

Air India Flight AI-2030: Air India Flight AI-2030: जयपुर एयरपोर्ट पर विमान हाईजैक होने के अलर्ट के बाद हड़कंप मच गया. इसके बाद आनन-फानन में फ्लाइट को जयपुर डायवर्ट कर इमरजेंसी लैंड कराया गया.
Air India flight

एयर इंड‍िया (फाइल फोटो)

Air India Flight AI-2030: जयपुर एयरपोर्ट पर विमान हाईजैक होने के अलर्ट के बाद हड़कंप मच गया. इसके बाद आनन-फानन में फ्लाइट को जयपुर डायवर्ट कर इमरजेंसी लैंड कराया गया. यह विमान फ्रैंकफर्ट से दिल्ली जा रहा था, जो कि एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2030 थी. जिसकी बुधवार सुबह जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. सुरक्षा एजेंसियों को विमान को हाईजैक करने की सूचना मिली थी. फिलहाल पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

विमान की लैंडिंग होते ही तमाम सुरक्षाकर्मी उसकी जांच में लग गए. हालांकि अब तक विमान की जांच में कोई भी  संदिग्ध गतिविधि या जांच के नतीजे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

एयर इंडिया के इस विमान ने जर्मनी के फ्रैंकफर्ट 13 अक्टूबर की रात 9:45 बजे उड़ान भरी थी, जिसे अगले दिन यानी कि 14 अक्टूबर को 10:40 बजे दिल्ली पहुंचना था. लेकिन जयपुर डाइवर्ट करने के बाद उसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई.

अलर्ट की वजह पता लगाने में जुटी टीमें

फिलहाल अलर्ट की वजह और पायलट की ओर से स्क्वाक-7500 कोड घोषित किए जाने के कारणों को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है. कहा यह भी जा रहा है कि किसी तकनीकी खराबी के कारण इस तरह का अलर्ट हुआ था. लेकिन फिलहाल उस तकनीकी खराबी की भी जांच की जा रही है. सुरक्षा संबंधी आपात स्थितियों में विमान को आइसोलेशन वे पर रखा गया है. 

तेल अवीव में भी सामने आई थी इस तरह की घटना

बीते एक महीने की बात की जाए तो इस तरह का यह दूसरा मामला है. जब किसी विमान की हाईजैक अलर्ट मिलने के बाद इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है. 30 सितंबर 2026 को दुबई से इजरायल के तेल अवीव जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट FZ1073 से भी हाईजैक अलर्ट आया था. हालांकि उस विमान में सवार को-पायलट ने अपने ही साथी पायलट पर चाकू से हमला कर द‍िया था. इसके साथ ही वह विमान किसी इमारत से टकराने की प्लानिंग में था. हालांकि पायलट की सूझबूझ के कारण हादसा टल गया था. 

ये भी पढ़ें: ‘उनकी क्या गलती, जंतर-मंतर पर तिरंगा…’, सौरभ-आशुतोष को तिहाड़ जेल भेजने पर भड़के दिपके

ज़रूर पढ़ें