दुर्ग कलेक्टर अभिजीत सिंह की तबीयत बिगड़ी, इंफेक्शन के कारण जिला अस्पताल में भर्ती

दुर्ग कलेक्टर अभिजीत सिंह की अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. फिलहाल उनका अस्पताल में चल रहा है.
abhijeet singh ias

दुर्ग कलेक्टर अभिजीत सिंह

दुर्ग कलेक्टर अभिजीत सिंह की अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. फिलहाल उनका अस्पताल में चल रहा है. जानकारी के मुताबिक, उनके पेट में इंस्फेंक्शन की शिकायत हुई है. उन्हें आइसीयू में रखा गया है, जहां उनका इलाज जारी है. चिकित्सकों के अनुसार उनकी स्थिति पहले की तुलना में अब बेहतर है.

डॉ. आशीषण मिंज ने बताया कि…

सिविल सर्जन डॉ. आशीषण मिंज ने बताया कि कलेक्टर को बीते दिन पेट दर्द, चक्कर और पेट में संक्रमण जैसी शिकायत थी. शुरुआती उपचार के बाद भी बुखार आने के कारण एहतियात के तौर पर उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया. उन्होंने बताया कि कलेक्टर का स्वास्थ्य धीरे-धीरे सुधर रहा है और उनकी कंडीशन अच्छी है. आज उनकी सोनोग्राफी भी कराई गई है.

अस्पताल में चल रहा है इलाज

सिविल सर्जन के मुताबिक उन्हें किसी विशेष व्यवस्था के बजाय आम मरीजों की तरह ही देखा और इलाज किया जा रहा है.कलेक्टर द्वारा निजी अस्पताल के बजाय सरकारी जिला अस्पताल में स्वयं भर्ती होकर इलाज कराना एक सराहनीय पहल मानी जा रही है. इससे समाज में सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति भरोसे का सकारात्मक संदेश जा रहा है.

आम लोगों में भी यह चर्चा है कि जब जिले का सर्वोच्च प्रशासनिक अधिकारी सरकारी अस्पताल में इलाज करा रहा है, तो व्यवस्थाओं पर विश्वास बढ़ेगा. फिलहाल चिकित्सकों की टीम उनकी निगरानी कर रही है और स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है.

ये भी पढे़ं- Gwalior: 1 महीने से बंद है हजार बिस्‍तर वाले अस्‍पताल की एक्सरे मशीन, इंजीनियर भी फेल, हर दिन 300 मरीज परेशान

ज़रूर पढ़ें