अनंत सिंह के बयान से JDU में हलचल! 9 हत्याओं के दावे पर पार्टी अध्‍यक्ष संजय झा ने क्या कहा?

Bihar politics: बिहार के जेडीयू विधायक अनंत सिंह के बयान के बाद अब पार्टी अध्यक्ष संजय कुमार झा का भी बयान सामने आया है. जिसमें उन्‍होंने कहा कि सब कुछ हमारे संज्ञान में है.
anant singh

जेडीयू विधायक अनंत सिंह

Bihar politics: बिहार में जनता दल यूनाइटेड (JDU) के विधायक अनंत सिंह के बयान के बाद सियासी गलियारों में भूचाल आ गया. उन्‍होंने 9 लोगों की हत्या का दावा किया था. हालांकि बाद में उन्‍होंने अपने बयान को लेकर सफाई पेश की थी. अब इस मामले को लेकर उनकी पार्टी के अध्यक्ष संजय कुमार झा का भी बयान सामने आया है. संजय कुमार झा ने कहा कि अनंत सिंह के बयान के बाद उनकी सफाई भी सामने आ चुकी है. र पार्टी को पूरे मामले की जानकारी है.

दरअसल, मोकामा से JDU विधायक अनंत सिंह ने शुक्रवार, 16 अक्टूबर को अपने पुराने राजनीतिक दिनों का जिक्र करते हुए विवादित बयान दिया था. उन्होंने कहा था कि जब वह नीतीश कुमार के साथ थे, तब उन्होंने नौ लोगों की हत्या करवाई थी. उनका यह बयान सामने आते ही बिहार की राजनीति में हलचल मच गई.

संजय झा ने क्या कहा?

शनिवार, 17 अक्टूबर को इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए JDU के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने कहा कि अनंत सिंह का बयान भी सामने आया है.  उसके बाद उनकी सफाई भी आ गई है. उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश पार्टी के संज्ञान में पूरा मामला है. सभी बातों पर नजर रखी जा रही है.

संजय झा के बयान से यह साफ है कि पार्टी इस घटनाक्रम से अनजान नहीं है. हालांकि, उन्होंने अनंत सिंह के बयान पर किसी तरह की कार्रवाई या संभावित फैसले को लेकर कोई स्पष्ट घोषणा नहीं की है. मतलब यह कि छोटे सरकार की बयानबाजी को लेकर अब पार्टी खुद तय नहीं कर पाई है कि करना क्‍या है.

राजीव रंजन ने नीतीश कुमार का किया बचाव

JDU नेता राजीव रंजन का भी इस मामले को लेकर बयान सामने आया है. उन्‍होंने कहा कि नीतीश कुमार का सार्वजनिक जीवन करीब 50 सालों का रहा है. उन्होंने राजनीति में स्वच्छता बनाए रखने पर हमेशा जोर दिया. राजीव रंजन के मुताबिक, नीतीश कुमार ने राजनीति और अपराध के मुद्दे पर हमेशा स्पष्ट रुख अपनाया है.

उन्होंने कहा कि पार्टी हर व्यक्ति के बयान पर प्रतिक्रिया देना जरूरी नहीं समझती. उनके अनुसार, नीतीश कुमार ने अपने राजनीतिक जीवन में अपराध, हिंसा और नकारात्मक राजनीति को कभी बढ़ावा नहीं दिया.

विवाद के बाद अनंत सिंह ने दी सफाई

विवाद बढ़ने के बाद अनंत सिंह ने अपने बयान का अर्थ स्पष्ट करते हुए कहा कि उनकी बात को गलत तरीके से समझा गया. उन्होंने दावा किया कि लालू यादव की सरकार के दौरान उनके नौ साथियों की हत्या हुई थी और उन्हें भी गोली लगी थी. उनके मुताबिक, नीतीश कुमार का साथ देने के कारण उन्हें यह नुकसान उठाना पड़ा था. इस तरह की बयानबाजी व‍िधान परिषद के चुनावों को लेकर हो रही है. क्योंकि अनंत सिंह जन सुराज उम्मीदवार के समर्थन में प्रचार करने में लगे हुए हैं.

ये भी पढ़ें:जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में LoC पर मुठभेड़! 2 आतंकी ढेर, केरन सेक्टर में सर्च ऑपरेशन जारी

ज़रूर पढ़ें