क्लास में छात्र बनकर बैठे जबलपुर कमिश्नर, लापरवाही मिलने पर टीचरों को फटकार, सहायक यंत्री पर भी एक्शन

जबलपुर कमिश्नर धनंजय सिंह जब मझौली के पौंडा गांव स्थित स्कूल पहुंचे, तो उन्होंने बच्चों के बीच बैठकर शिक्षा के स्तर को परखा. स्तर कमजोर मिलने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों और शिक्षकों को फटकार लगाई है.
jabalpur commissioner dhananjay singh

जबलपुर कमिश्नर धनंजय सिंह

एमपी जबलपुर कमिश्नर धनंजय सिंह जब शुक्रवार को अचानक मझौली तहसील के दौरे पर पहुंचे तो सभी विभाग सतर्क हो गए. मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत कमिश्नर धनंजय सिंह कई शासकीय संस्थाओं का निरीक्षण कर योजनाओं और कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की स्थिति का जायजा लिया. इसी नीरीक्षण कार्यक्रम के दौरान वे पौंडा गांव के शासकीय स्कूल में छात्र बनकर बेंच पर बैठे और शिक्षक से पढ़ाई स्थिति जानी.

टीचरों को लगाई फटकार

इस दौरान शिक्षण कार्य ठीक से न मिलने पर उन्होंने सभी टीचरों को फटकार लगाई. इतना ही कमिश्नर ने संबंधित बीईओ और बीआरसी के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए. उन्होंने स्कूली बच्चों से बातचीत करके स्कूल में व्यवस्था और रोजाना होने वाली पढ़ाई और क्लासेस की स्थिति के बारे में जानकारी ली. निरीक्षण के दौरान पढ़ाई का स्तर अपेक्षित नहीं मिलने पर संबंधित अधिकारियों को सुधार के निर्देश दिए.

करियर काउंसलिंग से संबंध में की चर्चा

कमिश्नर ने बच्चों के करियर काउंसलिंग से संबंध में भी चर्चा की. साथ ही उन्होंने पौंडा स्थित सहकारी संस्था में खाद वितरण की जानकारी ली. उन्होंने संयुक्त आयुक्त सहकारिता को खाद वितरण का सत्यापन कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए.

चिकित्सकीय स्टाफ और मरीजों से की बात

कमिश्नर धनंजय सिंह ने पौड़ा स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निरीक्षण कर चिकित्सकीय स्टाफ और मरीजों से बातचीत की. उन्होंने आवश्यक दवाओं की उपलब्धता, एएनसी पंजीयन और मरीजों के स्वास्थ्य परीक्षण की स्थिति की जांच की. हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों से उपचार और स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में भी पूछा.

ये भी पढ़ें: Indore में शुरू हुआ अमेरिका-यूरोप वाला स्टाइल, खुद भरना होगा अपनी गाड़ी में पेट्रोल

ज़रूर पढ़ें