जबलपुर दौरे पर आएंगे RSS प्रमुख मोहन भागवत, स्वंयसेवकों से करेंगे संवाद
RSS चीफ मोहन भागवत
Jabalpur News: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत तीन दिवसीय दौरे पर संस्कारधानी जबलपुर आ रहे हैं. आरएसएस प्रमुख डॉ मोहन भागवत का जबलपुर प्रवास 24 अक्टूबर से शुरू हो जाएगा, जो 26 अक्टूबर तक चलेगा.
इन तीन दिनों के दौरान आरएसएस प्रमुख जबलपुर में कई हम बैठकर करेंगे जिनमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अलग-अलग दायित्वों के प्रमुख कार्यकर्ता शामिल होंगे. इस प्रवास के दौरान वे संघ के विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे तथा स्वयंसेवकों एवं दायित्ववान कार्यकर्ताओं से संवाद कर उनका मार्गदर्शन करेंगे.
स्वयंसेवकों और कार्यकर्ताओं से होगा संवाद
इस संबंध में जानकारी देते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के महाकौशल प्रांत के प्रांत प्रचार प्रमुख विनोद कुमार ने बताया कि डॉ. मोहन भागवत के तीन दिवसीय प्रवास के दौरान विभिन्न स्तरों पर कार्यरत स्वयंसेवकों एवं कार्यकर्ताओं के साथ संवाद और बैठकें आयोजित होंगी. इन कार्यक्रमों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक कार्यों एवं विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन प्राप्त होगा.
उन्होंने बताया कि प्रवास के प्रथम दिन, 24 अक्टूबर को मोहन भागवत जबलपुर महानगर में निवासरत मुख्य शिक्षक एवं उनसे ऊपर के दायित्वों पर कार्यरत कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे. इस अवसर पर वे कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए संगठनात्मक कार्यों से संबंधित विषयों पर चर्चा करेंगे.
आखिरी दिन होगी बैठक
प्रवास के अंतिम दिन, 26 अक्टूबर को मोहन भागवत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, महाकौशल प्रांत की कार्यकारिणी एवं विभाग टोली के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे. इस बैठक में संघ के संगठनात्मक कार्यों, विभिन्न गतिविधियों एवं समसामयिक विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा. साथ ही, आगामी कार्यों के संबंध में मार्गदर्शन प्राप्त होगा. सरसंघचालक का यह तीन दिवसीय प्रवास स्वयंसेवकों एवं कार्यकर्ताओं के साथ संवाद, विचार-विमर्श और संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने की दृष्टि से महत्वपूर्ण रहेगा.
ये भी पढे़ं- संघ प्रमुख मोहन भागवत आज से 5 दिनों तक मध्यप्रदेश प्रवास पर, RSS की बड़ी बैठक में होंगे शामिल