नर्मदापुरम में तीन मौतों से हड़कंप! रेलवे ट्रैक पर मिला पटवारी का शव, दो बच्चों की लाश कार में मिलीं

Narmadapuram Crime News: नर्मदापुरम जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक रेलवे ट्रैक पर पटवारी का शव मिला. वहीं, पिपरिया स्टेशन परिसर की पार्किंग में खड़ी कार में दो बच्चों की लाश मिली. इससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है.
crime News

सांकेतिक तस्वीर

Narmadapuram Crime News: मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक रेलवे ट्रैक पर पटवारी का शव मिला. वहीं, पिपरिया स्टेशन परिसर की पार्किंग में खड़ी कार में दो बच्चों की लाश मिली. इससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. बताया जा रहा है कि पटवारी रायसेन जिले के उदयपुरा में तैनात था.

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, ये पूरा मामला रविवार (18 अक्टूबर) का है. दोपहर 3 बजे पुलिस को सूचना मिली कि पिपरिया रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पर किसी ने आत्महत्या कर ली है. व्यक्ति का सिर अलग और धड़ अलग-अलग हो गए हैं. पुलिस मौके पर पहुंची तहकीकात शुरू की. मालूम चला कि रायसेन जिले के अलीगंज गांव निवासी पटवारी अजय धाकड़ ने संघमित्रा एक्सप्रेस के सामने आकर आत्महत्या कर ली है. इससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई.

बच्चों की गला घोंटकर हत्या

पुलिस ने मृतक के चाचा प्रताप सिंह धाकड़ के इस पूरी घटना की सूचना दी. इसके बाद पता चला के पटवारी के दोनों बच्चे भी गायब हैं. दोनों बच्चों की तलाश शुरू की गई. पिपरिया रेलवे स्टेशन की पार्किंग से शाम 6 बजे दो बच्चों के शव मिले. इनकी पहचान शिवम और समर्थ के रूप में हुई है. समर्थ 9वीं कक्षा और शिवम 6वीं क्लास में पढ़ता था. बताया जा रहा है कि दोनों बच्चों को मृतक अजय फिल्म दिखाने के लिए गांव से पिपरिया लेकर आया था. पुलिस को बच्चों के गला घोंटने के निशान मिले हैं.

ये भी पढ़ें: बैरागढ़ रेप-हत्या मामले में CCTV से खुला राज, परिजनों ने की आरोपी को फांसी देने की मांग

इस घटना पर पुलिस का क्या कहना है?

फिलहाल पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है. पिपरिया के SDOP आशीष कुमार के मुताबिक दोनों बच्चों के गले में निशान मिले हैं. इससे लग रहा है जैसे किसी ने गला घोंटा हो. पटवारी ने क्यों और किन परिस्थतियों में आत्महत्या की, ये पता लगाने की कोशिश की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है.

ज़रूर पढ़ें