मात्र 1000 रुपये में भोपाल टू दतिया और खजुराहो का हवाई सफर! एक नवंबर से फिर शुरू होगी डायरेक्ट फ्लाइट

Bhopal Khajuraho Direct Flight: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से दतिया और खजुराहो की राह आसान होने वाली है. दोनों शहरों के फ्लाइट शुरू होने जा रही है. निजी विमानन कंपनी स्काईहाइप 1 नवंबर से विमान सेवा शुरू करने जा रही है. राजा भोज एयरपोर्ट पर फ्लाइट तैयार खड़ी है. हरी झंडी मिलने के बाद इसे चालू कर दिया जाएगा.
Bhopal Datia Khajuraho Flight

बड़ा तालाब भोपाल, पीतांबरा पीठ दतिया, कंदरिया महादेव मंदिर खजुराहो

Direct Flights Restart November: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से दतिया और खजुराहो की राह आसान होने वाली है. दोनों शहरों के फ्लाइट शुरू होने जा रही है. निजी विमानन कंपनी स्काईहाइप 1 नवंबर से विमान सेवा शुरू करने जा रही है. राजा भोज एयरपोर्ट पर फ्लाइट तैयार खड़ी है. हरी झंडी मिलने के बाद इसे चालू कर दिया जाएगा.

भोपाल-दतिया-खजुराहो फ्लाइट शेड्यूल

कंपनी की ओर से प्रस्तावित शेड्यूल के मुताबिक विमान सेवा हफ्ते में 6 दिन संचालित होगी. विमान भोपाल से दोपहर 1 बजे उड़ान भरेगा. दोपहर 2.05 बजे फ्लाइट दतिया पहुंचेगा. करीब 25 मिनट बाद फ्लाइट दतिया से दोपहर 2.30 बजे उड़ान भरेगी. दोपहर 3.10 बजे खजुराहो पहुंचेगी. यही फ्लाइट वापसी में खजुराहो से दोपहर 3.30 बजे रवाना होगी और शाम 4.10 बजे दतिया पहुंचेगी. दतिया से विमान शाम 4.30 बजे भोपाल के लिए उड़ान भरेगी और शाम 5.35 बजे राजा भोज हवाई अड्डा पहुंच जाएगी.

1000 रुपये में सफर

भोपाल टू दतिया और खजुराहो के लिए 20 सीटर विमान चलेगा. सबसे अच्छी बात ये है कि पहली 5 सीटों के लिए किराया मात्र 1000 रुपये रहेगा. इसके बाद सीटों पर सामान्य किराया लगेगा.

वन जर्नी – कम्पलीट पैकेज

इस फ्लाइट के शुरू होने से यात्रियों को कम्पलीट पैकेज मिलेगा. जहां राजधानी भोपाल नेचुरल ब्यूटी से समृद्ध है. वहीं, दतिया पीतांबरा पीठ मां बगलामुखी के लिए प्रसिद्ध है. छतरपुर जिले में स्थित खजुराहो विश्व विरासत स्थल जैसे कंदरिया महादेव मंदिर के लिए फेमस है. एक ही यात्रा में नेचर, आध्यात्म और इतिहास की झलक मिल जाएगी.

ये भी पढ़ें: उज्जैन कलेक्टर ने निभाई 2000 साल पुरानी परंपरा, चौबीस खंभा मंदिर में लगाया शराब का भोग, जानें क्या है प्रथा

इस रूट पर पहली बार एयरलाइंस कंपनी फ्लाई बिग ने 4 जून 2024 को ऑपरेशन शुरू किया था. इसके बाद 20 अक्टूबर को बंद कर दिया गया. इसके पीछे तकनीकी कारण बताया गया.

ज़रूर पढ़ें