कौन है रितिक? टाइगर श्रॉफ पर चलाई दनादन गोलियां, मुंबई में चलाता था रैपिडो
कौन है रितिक? टाइगर श्रॉफ पर चलाई दनादन गोलियां, मुंबई में चलाता था रैपिडो
Rapido Driver Ritik Revealed: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ रविवार की शाम करीब 7 बजे फुटबाल खेलकर अपने घर लौट रहे थे. इस दौरान उनके ऊपर तीन बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. हालांकि, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए इस घटना में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इसमें रितिक नाम का एक आरोपी बिहार के बेगूसराय का रहने वाला है. यहां जानें कौन है रितिक और क्या करता है?
रैपिडो चलाता था रितिक
जानकारी के अनुसार, टाइगर श्रॉफ पर हमले के मामले में जिस रितिक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. वह मूल रूप से बेगूसराय का रहने वाला है, जो वर्तमान में मुंबई के गिल्बर्ट हिल इलाके में रहता है. मुंबई में ही रैपिडो बाइक चलाकर अपना खर्च चलाता है. पूछताछ में यह भी जानकारी सामने आई है कि रितिक करीब 10-12 दिनों से टाइगर श्रॉफ पर नजर रखे हुए था.
सेकंड हैंड खरीदी थी बाइक
रितिक ने पूरी प्लानिंग के तहत गोलीबारी की घटना को अंजाम देना चाहता था. इसलिए उसने एक बाइक खरीदी और उसे अपने नाम पर ट्रांसफर नहीं कराई. हालांकि, घटना के बाद वह रेलवे स्टेशन के बाहर बाइक छोड़कर फरार हो गया था. जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया था. फिलहाल, पुलिस अब हर एंगल से जांच करने में जुटी है.
ये भी पढ़ेंः टाइगर श्रॉफ पर हमले में तीन शूटर कोटा से गिरफ्तार, नेपाल भागने की फिराक में थे आरोपी
नेपाल भागने की तैयारी में थे आरोपी
टाइगर श्रॉफ पर हमले के मामले में 3 आरोपी राजस्थान के कोटा से पकड़े गए हैं, तो वहीं 1 आरोपी महाराष्ट्र-गुजरात बॉर्डर से दबोचा गया है. ये सभी मुंबई से नेपाल भागने की फिराक में थे. हमलावरों ने टाइगर श्रॉफ की कार पर करीब 7 राउंड फायरिंग की थी. गनीमत रही कि टाइगर बाल-बाल बच गए. इस घटना के बाद मुंबई में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे थे. हालांकि, मुंबई पुलिस की तत्परता से आरोपी 24 घंटे के अंदर ही पकडे़ गए.