Indore: कन्या भोज में 9 बच्चियों का बुलाया, 7 लड़कियों से मारपीट, कपड़े उतरवाए, रिटायर्ड टीचर की शर्मनाक हरकत

Indore News: इंदौर से शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. कन्या भोज पर बच्चियों को बुलाया फिर उन पर चोरी का आरोप लगा दिया गया. उनके साथ मारपीट की गई. परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया.
indore girls assault case

इंदौर: बच्चियों से मारपीट के मामले में परिजनों ने जताया विरोध

Indore News: इंदौर में एक रिटायर्ड टीचर पर बेहद गंभीर आरोप लगे हैं. कन्या भोज के नाम पर 9 बच्चियों को बुलाया गया. इनमें से 7 बच्चियों को बंधक बना लिया गया. चोरी के शक में लड़कियों के साथ मारपीट की गई. बच्चों की तलाशी लेने के लिए कपड़े तक उतरवा दिए गए. जब इस घटना के बारे में परिजनों को जानकारी मिली तो उन्होंने विरोध जताया. इसके साथ ही एमआईजी थाने में आरोपी टीचर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया.

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, एमआर-9 चौराहे के पास स्थित शहनाई रेसीडेंसी में कन्या भोज के लिए 9 बच्चियों को बुलाया गया था. अनिता मेहता जो एक रिटायर्ड टीचर हैं, खाने पर बुलाया था. इसके साथ ही तोहफे और पैसे देने की बात भी कही थी. जब बच्चियां घर पर पहुंची तो महिला ने कमरे में रखे पैसे चोरी करने का आरोप लगाया. जब बच्चियों ने चोरी से इनकार किया तो उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया गया. आरोपी ने सारी हदें पार करते हुए लड़कियों से कपड़े भी उतरवा लिए.

जान से मारने की धमकी दी गई – परिजन

परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि कन्या भोज और पूजन के लिए पहुंची बच्चियों के साथ दुर्व्यवहार किया गया. करीब 4 घंटे तक लड़कियों को कमरे में बंद रखा गया. इसके साथ ही दरवाजे पर लॉक लगा दिया. आरोपी ने धमकाते हुए बच्चियों से कहा कि चिल्लायीं तो उन्हें घर जाने नहीं दिया जाएगा. जान से मार देंगे.

ये भी पढ़ें: MP News: झाबुआ में दशहरे पर दर्दनाक हादसा! कुएं में गिरने से तीन बच्चों की मौत

महिला के खिलाफ मामला दर्ज

इस घटना के बाद शहनाई रेसीडेंसी में जमकर हंगामा हुआ. परिजनों की शिकायत पर एमआईजी पुलिस ने रिटायर्ड शिक्षिका के खिलाफ मारपीट और बंधक बनाने की धाराओं में केस दर्ज किया है. वहीं, आरोपी महिला ने इन आरोपों से इनकार किया है. दरअसल, महिला 10 सालों तक नया बसेरा में सरकारी शिक्षिका रही. पीड़ित बच्चियां इसी जगह रहती हैं.

ज़रूर पढ़ें