दमोह में शराब पीने के बाद तीन दोस्तों की तबीयत बिगड़ी, दो की हालत नाजुक

Damoh News: तीनों ने एक साथ बैठकर शराब पी थी. शराब पीने के कुछ घंटे बाद ही उन्हें पेट में तेज दर्द और घबराहट महसूस होने लगी. इसके बाद लगातार उल्टियां होने लगीं और धीरे-धीरे तबीयत बिगड़ती चली गई.परिवार वालों ने तुरंत उन्हें हिंडोरिया स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया.
Chhattisgarh Liquor scam

भारत में हर राज्य के अपने-अपने कानून हैं और यही वजह है कि कम उम्र अलग-अलग निर्धारित की गई है. कुछ राज्यों में यह सीमा 18 साल है तो कुछ में 25 साल तक भी जाती है.

Damoh News: मध्यप्रदेश के सागर के बाद अब दमोह से शराब पीकर तबियत खराब होने का मामला सामने आया है. दमोह जिले से शराब पीने का संदिग्ध मामला सामने आया है. हिंडोरिया थाना क्षेत्र में शराब पीने के बाद तीन लोगों की अचानक तबीयत बिगड़ गई. तीनों को आनन-फानन में हिंडोरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है.

तीनों ने एक साथ बैठकर शराब पी थी

जानकारी के मुताबिक मरीजों की पहचान राजेन्द्र सिंह, घनश्याम लोधी और लक्ष्मी नारायण के रूप में हुई है. तीनों हिंडोरिया थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं. परिजनों के मुताबिक तीनों ने एक साथ बैठकर शराब पी थी. शराब पीने के कुछ घंटे बाद ही उन्हें पेट में तेज दर्द और घबराहट महसूस होने लगी. इसके बाद लगातार उल्टियां होने लगीं और धीरे-धीरे तबीयत बिगड़ती चली गई.परिवार वालों ने तुरंत उन्हें हिंडोरिया स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया.

दो मरीज गंभीर

डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दो मरीजों की हालत नाजुक देखते हुए दमोह जिला अस्पताल रेफर कर दिया. एक मरीज का इलाज हिंडोरिया में ही चल रहा है. वहीं घटना की जानकारी मिलते ही हिंडोरिया थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और परिजनों से पूछताछ शुरू की. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि शराब कहां से लाई गई थी और क्या वह अवैध या जहरीली थी.

सागर में हो चुकी है मौत

बताते चलें कि, हाल ही में मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और शाहगढ़ क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से 32 से अधिक लोगों की मौत हुई थी. और 100 से अधिक लोग बीमार पड़ गए थे. इसके बाद से ही सरकार और आबकारी विभाग एक्शन मोड में आ गए हैं. लेकिन फिर से शराब पीने के बाद से तबियत खराब होना कई सवाल खड़े कर रहा है.

ज़रूर पढ़ें