MP Famous Food: एमपी के इस जिले की इदरहर की कढ़ी है बहुत मशहूर, जानिए क्या है इसे बनाने का तरीका
Rewa Idarhar Kadhi Recipe: मध्य प्रदेश का हर जिला और शहर अपनी खास पहचान के लिए जाना जाता है. एमपी का एक ऐसा ही जिला रीवा है, जो अपने स्पेशल खान-पान के लिए जाना जाता है. विंध्य क्षेत्र में इदरहर की कढ़ी एक बेहद प्रसिद्ध, पारंपरिक और शाही व्यजन है. यह पारंपरिक व्यंजन सिर्फ विंध्य क्षेत्र में ही बनाया जाता है. इदरहर की कढ़ी खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होती है. लोग इसे बड़े चाव से खाते हैं. आइए जानते हैं कि विंध्य क्षेत्र के इस पॉपुलर व्यंजन को घर पर कैसे तैयार करें.
इदरहर की कढ़ी चार तरह की दालों और मसालों से बनाई जाती है.
विंध्य क्षेत्र के लोग इस शाही व्यंजन को इंद्रहार भी कहते हैं.
इदरहर की कढ़ी मूंग, चना, उड़द और मसूर, इन चारों दालों को मिलाकर तैयार की जाती है.
पहले दाल को पीसकर इसमें सुगंधित मसाले जैसे धनिया, जीरा, चिल्ली पत्ता, शहजीरा, दौड़ा, काली मिर्च, तेजपत्ता, जायफल और मिर्च को मिलाकर पेस्ट तैयार किया जाता है.
इसके बाद इस पेस्ट को थाली में फैलाकर भाप में अच्छे से पकाया जाता है. वहीं इसे स्थानीय भाषा में उसीना भी कहते हैं.
जब इसे टुकड़ों में काटकर तेल में तला जाता है, तो इसे बोरउर या बोररा कहा जाता है.
जब ऐसे बेसन की कढ़ी में डालकर बनाया जाता है तो इसे इदरहर की कढ़ी कहते है.
विंध्य में जब भी कोई बड़ा या छोटा कार्यक्रम होता है, तो यह शाही व्यंजन इदरहर की कढ़ी जरूर बनाई जाती है.