आजादी के बाद पहली बार सीधी पहुंचेगी ट्रेन, अश्विनी वैष्णव सतना–देवेंद्रनगर, रीवा–चुरहट रेल रूट का करेंगे उद्घाटन

Vindhya Rail Connectivity: एमपी का सीधी राज्य के उन जिलों में शामिल है, जहां अब तक रेल कनेक्टिविटी नहीं थी. भारत के आजाद होने के 79 साल अब ये सपना साकार हो गया है. अब प्रदेश के अन्य शहरों के साथ-साथ देश के बड़े शहरों से जुड़ सकेगा.
Train

ट्रेन

Sidhi Rail Network: मध्य प्रदेश के विंध्य क्षेत्र में रेल कनेक्टिविटी नए आयाम लेने जा रही है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव शनिवार को सतना-देवेंद्रनगर और रीवा-चुरहट रेल मार्ग का वर्चुअली उद्घाटन करेंगे. लंबे समय से की जा रही मांग अब पूरी होने जा रही है. इन दोनों रेल सेक्शनों के पूरा हो जाने के बाद लोगों का आवागमन में राहत मिलेगी. सतना, रीवा और सीधी जिले आपस में एक-दूसरे जुड़ जाएंगे.

आजादी के बाद पहली बार पहुंचेगी ट्रेन

एमपी का सीधी राज्य के उन जिलों में शामिल है, जहां अब तक रेल कनेक्टिविटी नहीं थी. भारत के आजाद होने के 79 साल अब ये सपना साकार हो गया है. अब प्रदेश के अन्य शहरों के साथ-साथ देश के बड़े शहरों से जुड़ सकेगा. रेल कनेक्टिविटी को लेकर लोगों में उत्साह भी देखने को मिल रहा है.

गोविंदगढ़-बघवार के बीच टनल

देवेंद्र नगर से चुरहट तक इस रेल रूट की कुल लंबाई 167 किमी है. देवेंद्र नगर से सतना 52 किमी, सतना से रीवा 50 किमी और रीवा से चुरहट रेल मार्ग की लंबाई 65 किमी है. इस रेल मार्ग के निर्माण में चुनौतियां भी रहीं. छुहिया घाटी का 10 किमी लंबा घुमावदार मोड़ रहा. इस हिस्से में 3.33 किमी लंबी सुरंग का निर्माण किया गया.

देवेंद्र नगर – चुरहट मेमू ट्रेन का शुभारंभ

रेल मंत्री वैष्णव देवेंद्र नगर – चुरहट मेमू ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. ट्रेन नंबर 61629 देवेंद्र नगर से सुबह 7 बजे रवाना होगी और दोपहर 1.15 बजे सीधी जिला के चुरहट पहुंचेगी. वहीं, गाड़ी संख्या 616330 चुरहट से दोपहर 3 बजे रवाना होगी और रात 9.45 बजे देवेंद्र नगर पहुंचेगी.

इस ट्रेन का संचालन रविवार को छोड़कर हफ्ते में 6 दिन होगा. इस रेल रूट पर फुलवारी, नागोद, बरेठिया, करही, सतना, कैमा, सकरिया, हिनौतारामबन, बघाई रोड, तुरकी रोड, रीवा, सिलपरा, गोविंदगढ़, बघवार और रामपुर नैकिन रेलवे स्टेशन आएंगे.

ये भी पढ़ें: सीधी में महुआ से बन रहे लड्डू, एक समय इसी से बनती थी शराब! भोपाल से लेकर इंग्लैंड बढ़ी डिमांड

नई गति मिलेगी

देवेंद्रनगर-चुरहट रेल सेक्शन बनने के बाद स्थानीय यात्रियों, स्टूडेंट्स, कर्मचारियों और व्यापारियों को आने-जाने के लिए अतिरिक्त विकल्प मिल जाएगा. आसपास के क्षेत्रों से कनेक्टिविटी बढ़ने के साथ-साथ एजुकेशन, बिजनेस और रोजगार संबंधी गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा.

ज़रूर पढ़ें