Satna News: महिला को पैसाें का दिया लालच, धर्म बदलने का बनाया दबाव, पुलिस ने 5 आरोपियाें को दबोचा
मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार
Satna News: मध्य प्रदेश के सतना जिले के धवारी से धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने वाला एक बड़ा मामला सामने आया है. जिले में एक महिला पर धर्म बदलने का दबाव बनाने के आरोप में 5 लोगों को गिराफ्तार किया है. इस मामले में एक दंपत्ती, उनके दो बेटे और बेटी शामिल हैं. आरोप है कि महिला को ये पूरा परिवार चार सालाें से पैसों का लालच देकर धर्म परिवर्तन के लिए उसको प्रेरित और दबाव बना रहा था.
इस पूरे मामले में टीआई हेमंत शर्मा ने बताया कि चांदमारी रोड पर रहने वाली आशा चौधरी के पति अकाली प्रसाद लंबे समय से बीमार हैं, जिसकी वजह से परिवार आर्थिक रूप से परेशान चल रहा था. चार साल पहले ही आशा की मुलाकात रामनरेश चौधरी, उसकी पत्नी द्रोपदी, बेट सुखेन्द्र और बेटी खुशबू से हुई थी. इस परिवार के सभी लोग हिंदू धर्म छोड़कर, ईसाई धर्म में परिवर्तित हो चुके थे.
समस्याएं दूर करने का दिया था भरोसा
ईसाई धर्म अपना चुके इस परिवार पर आरोप है कि परिवार के सदस्यों ने आशा को धर्म बदलने पर उसकी आर्थिक मदद और समस्याओं को दूर करने का भरोसा दिया था. महिला पर परिवार के लोगों ने पैसा का लालच देकर धर्म बदलने का दबाव भी बनाया. बाद में आशा ने विहिप और बजरंग दल से संपर्क किया और उनको इसकी जानकारी दी.
मामला दर्ज करके पुलिस ने आरोपियों को भेजा जेल
इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने रविवार को मकान में छापेमारी करके पांच आरोपियों को हिरासत में लिया. मामले में पीड़ित महिला आशा के बयान भी पुलिस ने दर्ज किए. बयान के आधार पर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया. फिलहाल पुलिस ने सभी धार्मिक सामग्री को जब्त करके आरोपियों को जेल भेज दिया है.
ये भी पढे़ं- सतना में घर-नौकरी का लालच देकर धर्मांतरण की कोशिश, महिला समेत 3 पर FIR दर्ज