MP Weather: एमपी में मौसम का यू-टर्न! चक्रवाती तूफान से होगी बारिश, 28 अक्टूबर से करवट लेगा सिस्टम

MP Weather Update: बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है. वहीं, राजस्थान में साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव है और एक पश्चिमी विक्षोभ तेजी से भारत की ओर बढ़ रहा है. तीनों सिस्टम मिलकर मौसम में बदलाव लेकर आएंगे. मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्से में बारिश हो सकती है.
MP Weather Today

मध्यप्रदेश का मौसम

MP Weather Update: मध्य प्रदेश से मानसून की विदाई करीब 20 दिन पहले हो चुकी है. मौसम में सुबह और शाम ठंडक होने लगी है. इसी बीच फिर से बारिश का मौसम तैयार हो रहा है. बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवाती तूफान बन रहा है, जो तेजी से तट की ओर बढ़ रहा है. ये ओडिशा, छत्तीसगढ़, एमपी, झारखंड समेत दूसरे राज्यों में बारिश कराएगा. इससे बारिश तो होगी, इसके साथ ही मौसम और ज्यादा ठंडा हो जाएगा.

28 अक्टूबर से बारिश के आसार

भारत के पूर्वी हिस्से में स्थित बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जो चक्रवाती तूफान का आकार ले रहा है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार 28 अक्टूबर से मौसम में बदलाव आना शुरू हो जाएगा. उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा के तट से तूफान टकरा सकता है. 30 अक्तूबर तक बारिश का दौर देखने को मिल सकता है.

जहां बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है. वहीं, राजस्थान में साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव है और एक पश्चिमी विक्षोभ तेजी से भारत की ओर बढ़ रहा है. तीनों सिस्टम मिलकर मौसम में बदलाव लेकर आएंगे. मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्से में बारिश हो सकती है.

ये भी पढ़ें: विंध्य-बुंदेलखंड के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी, सतना–देवेंद्रनगर और रीवा–चुरहट रेलखंड की हुई शुरुआत

कटनी सबसे ठंडा शहर

आईएमडी के मुताबिक एमपी का सबसे ठंडा शहर कटनी जिले का करौंदी रहा. जहां न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं, मंदसौर और रतलाम राज्य के सबसे गर्म शहर रहे. जहां अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. फिलहाल मौसम विभाग ने रेनफॉल का अलर्ट जारी नहीं किया है. सभी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा. तीन दिनों में विशेष परिवर्तन नहीं होगा. इसके बाद बारिश होगी.

ज़रूर पढ़ें