रायपुर पहुंचीं BJP प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी, 2 दिनों में करेंगी 12 बैठकें, MP-MLA के साथ होगी मीटिंग

Smriti Irani Chhattisgarh Visit: छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रभारी स्मृति ईरानी दो दिनों के छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं. वे रविवार को राजधानी रायपुर पहुंचीं. उनके साथ प्रदेश सह प्रभारी सिद्धार्थ शंभू भी पहुंचे. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में 25 और 26 अक्टूबर को संगठन और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठकें करेंगी.
chhattisgarh bjp incharge smriti irani raipur visit meeting party organization

छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी

Smriti Irani Chhattisgarh Visit: छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रभारी स्मृति ईरानी दो दिनों के छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं. वे रविवार को राजधानी रायपुर पहुंचीं. उनके साथ प्रदेश सह प्रभारी सिद्धार्थ शंभू भी पहुंचे. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में 25 और 26 अक्टूबर को संगठन और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठकें करेंगी.

प्रदेश प्रभारी का स्वागत सादगी के साथ किया गया. स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर पार्टी के 16 नामित पदाधिकारी स्वागत करने के लिए पहुंचे थे. पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने कहा कि वीआईपी कल्चर स्थायी नहीं रहता है, कार्यकर्ता स्थायी होता है.

दो दिनों में होगी 12 बैठकें

स्मृति ईरानी पार्टी संगठन के कार्यकर्ताओं और जन प्रतिनिधियों के साथ 2 दिनों में 12 बैठकें करेंगी. तय कार्यक्रम के मुताबिक दौरे के पहले दिन यानी 25 अक्टूबर को सुबह 11 से 11.30 बजे तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुनेंगी. सुबह 11.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, संगठन महामंत्री और प्रदेश महामंत्रियों के साथ बैठक होगी. दोपहर 12.30 बजे से 1.30 बजे तक प्रदेश पदाधिकारियों के साथ समीक्षा और रणनीतिक बैठक करेंगी. दोपहर 1.30 बजे से 2.30 बजे तक संभाग प्रभारी, जिला प्रभारी और जिला अध्यक्षों के साथ बैठक होगी.

दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक पूर्व विधायकों और पूर्व सांसदों के साथ बैठक करेंगी. इसके बाद शाम 5.30 बजे से 7 बजे तक पूर्व प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक और शाम 7 बजे से रात 8.30 बजे तक बीजेपी की कोर ग्रुप की बैठक करेंगी.

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में शामिल होंगे अमित शाह, सूर्यकिरण टीम दिखाएगी करतब, ये है कार्यक्रम की A टू Z सारी जानकारी

दूसरे दिन का प्रोग्राम

सुबह 10 बजे से 11.30 बजे तक भाजपा विधायकों के साथ संगठनात्मक चर्चा होगी. सुबह 11.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे सांसदों के साथ और दोपहर 12.30 बजे से 2 बजे तक राज्य मंत्रिमंडल के मंत्रियों के साथ मीटिंग होगी. स्मृति ईरानी दोपहर 3 बजे निगम, मंडल, आयोग और बोर्ड के अध्यक्षों और उपाध्यक्षों के साथ समीक्षा बैठक करेंगी.

ज़रूर पढ़ें