”भाई क्या करना है?”, जेल से छूटते ही आशुतोष रांका ने पूछा, दिपके ने दिया ये जवाब
भाई क्या करना है? जेल से छूटते ही आशुतोष रांका ने पूछा
Ashutosh Ranka Dipke Reply: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के सौरभ दास और आशुतोष रांका बिना अनुमति प्रदर्शन करने के मामले में जेल चले गए थे. जेल से छूटने के बाद जब सीजेपी संस्थापक अभिजीत दिपके से मिले, तो आशुतोष रांका ने पूछ लिया, भाई आगे क्या करना है बता? जानें इस दौरान दिपके ने क्या जवाब दिया.
सीजेपी संस्थापक अभिजीत दिपके ने मीडिया को दिए इंटरव्यू के दौरान बताया कि जब आशुतोष रांका जेल से छूटकर आए, तो उन्होंने सवाल किया कि आगे क्या करना है? यह सुनते ही दिपके ने कहा कि अभी कोई प्लान नहीं है. आगे का प्लान अब तीनों मिलकर तय करेंगे. अभी हमने दोनों लोगों को कहा कि अपने फैमिली के साथ समय बिताओ. इसके बाद आगे की बात होगी.
क्या बोले दिपके?
दिपके ने आगे कहा, मुझे तो पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन जमानत दे दी. लेकिन सौरभ और आशु को जमानत नहीं दी. जब सौरभ और आशु दोनों जेल में बंद थे, तो इस दौरान मैनें उनके परिवार से बात की तो बहुत खराब लग रहा था. ऐसे लग रहा था कि मुझे ही जेल में रख लेते तो ठीक रहता.
ये भी पढ़ेंः SIR पर सुप्रीम कोर्ट में दिवाली के बाद होगी सुनवाई, EC को 10 दिन में दाखिल करना होगा हलफनामा
आंतरिक फूट की अटकलों पर विराम
दिपके ने आशु से कहा कि भाई हम लोग आराम से मिलकर रणनीति तय करेंगे. दिपके का यह बयान उस दौरान आया. जब सीजेपी में नेताओं के बीच आंतरिक फूट की अटकलें चल रही थी. माना जा रहा है कि जल्द ही सीजेपी कुछ बड़ा ऐलान कर सकती है. हालांकि, अभी तक आधिकारिक रूप से कोई ऐलान नहीं किया गया है.
दिल्ली के जंतर मंतर पर नारेबाजी और तिरंगा फहराने के चलते आशुतोष रांका और सौरभ दास को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया गया था. जिसके बाद दोनों को जेल भेज दिया. इस दौरान सीजेपी नेता अजिंक्य शिंदे भी हिरासत में लिए गए थे, लेकिन उन्हें बॉन्ड और मुचलके के बाद जाने दिया गया.