अब रात में नहीं कर सकेंगे मोबाइल चार्ज! रेलवे का बड़ा फैसला, जानें नया नियम

Train mobile charging 11 pm rule: खबरों के अनुसार, दक्षिण पूर्व रेलवे की एक ट्रेन में एक यात्री पावर बैंक चार्ज पर लगाकर सफर कर रहा था, तभी अचानक पावर बैंक फट गया और कोच में अफरतफरी मच गई. इस घटना के बाद रेलवे ने सख्ती दिखाते हुए देशभर में चल रही सभी ट्रेनों में रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक चार्जिंग पॉइंट बंद करने का निर्देश दिया है.
train

ट्रेन में रात 11 बजे के बाद मोबाइल चार्ज नहीं होगा

Night Mobile Charging Ban: अगर आप रोजाना ट्रेन से सफर करते हैं, तो यह खबर आपके लिए है. दरअसल, रेलवे विभाग ने एक बड़ा फैसला लिया है, जिसके तहत अब ट्रेनों में रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक चार्जिंग पॉइंट बंद रहेंगे. यानी यात्री अब इस समय के दौरान ट्रेन में अपना मोबाइल चार्ज नहीं कर सकेंगे. एक तरफ जहां रेलवे यात्रियों की सुविधाओं की लिए तरह-तरह की व्यवस्थाएं करता है, वहीं इस नए फैसले से यात्री थोड़े परेशान नजर आ रहे हैं. यह नियम देशभर में चल रही सभी ट्रेनों में लागू किया गया है.

रेलवे ने यह फैसला क्यों लिया?

यात्रियों के मन में सवाल है कि आखिर रेलवे ने अचानक यह फैसला क्यों लिया. खबरों के अनुसार, दक्षिण पूर्व रेलवे की एक ट्रेन में एक यात्री पावर बैंक चार्ज पर लगाकर सफर कर रहा था, तभी अचानक पावर बैंक फट गया और कोच में अफरतफरी मच गई. इस घटना के बाद रेलवे ने सख्ती दिखाते हुए देशभर में चल रही सभी ट्रेनों में रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक चार्जिंग पॉइंट बंद करने का निर्देश दिया है.

कर्मचारियों को सख्त निर्देश

बता दें कि रेलवे विभाग ने रेल कर्मचारियों और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि वे तय समय पर सभी कोच के चार्जिंग पॉइंट बंद करें. इस नियम का पालन हो रहा है या नहीं, इसकी जांच के लिए अधिकारियों और पर्यवेक्षकों को औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं. रेलवे विभाग का कहना है कि अगर किसी भी तरह की लापरवाही सामने आती है, तो इसके लिए कार्यरत कर्मचारी जिम्मेदार होंगे.

ये भी पढ़ें-Railway New Rule: आरक्षण काउंटरों से आरक्षित टिकट लेने वालों के लिए रेलवे ने बदला नियम, अब उन्हें मिलेगा ये फादया…

यात्रियों के लिए जरूरी सलाह

  • रात में ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अपने मोबाइल और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को घर से ही चार्ज करके निकलें.
  • रात 11 बजे के बाद चार्जिंग पॉइंट पर भरोसा न करें.
  • अगर चार्जिंग के दौरान पावर बैंक या मोबाइल ज्यादा गर्म हो जाए, उसमें से धुआं निकले या जलने की बदबू आए तो तुरंत उसका इस्तेमाल बंद कर दें और रेलवे स्टाफ को इसकी जानकारी दें.
  • रेलवे का कहना है कि इस कदम का मकसद रात में आग लगने की घटनाओं को रोकना है.
  • इसलिए यात्रियों को चाहिए कि वे सुरक्षा नियमों का पालन करें और किसी भी खतरनाक स्थिति को हल्के में न लें.

ज़रूर पढ़ें