Shivraj Singh Chouhan Mother Death: शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, एम्स में ली अंतिम सांस
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन
Shivraj Singh Mother Demise: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई के निधन की दुखद खबर सामने आ रही है. उनके निधन से परिवार में शौक का माहौल है. सामने आ रही जानकारी के मुताबिक, काशी बाई का अंतिम संस्कार आज दोपहर 3 बजे उनके पैतृक ग्राम जैत, सीहोर में किया जाएगा

एम्स में ली अंतिम सांस
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का आज उपचार एम्स में चल रहा था. जिसके बाद आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली. जानकारी के मुताबिक, काशी बाई बीमार चल रही थीं.
शिवराज सिंह चौहान ने किया भावुक पोस्ट
अपनी मां के निधन की जानकारी केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पोस्ट करके दी. उन्होंने लिखा कि, ‘आज हमारे पूरे परिवार के लिए अत्यंत दुःख और पीड़ा का दिन है. हमारी पूज्य माताजी काशी बाई हमें छोड़कर अनंत की यात्रा पर प्रस्थान कर गई हैं. माँ का जाना जीवन में एक ऐसी रिक्तता छोड़ जाता है, जिसे कोई भर नहीं सकता. आज उनकी स्मृतियाँ मन को भावुक कर रही हैं.
परमपिता परमेश्वर के श्रीचरणों में प्रार्थना है कि माताजी को अपने दिव्य धाम में स्थान प्रदान करें.पूज्य माताजी का अंतिम संस्कार दोहपर 03 बजे गृह ग्राम जैत, जिला सीहोर में होगा.’
आज हमारे पूरे परिवार के लिए अत्यंत दुःख और पीड़ा का दिन है। हमारी पूज्य माताजी श्रीमती काशी बाई जी हमें छोड़कर अनंत की यात्रा पर प्रस्थान कर गई हैं। माँ का जाना जीवन में एक ऐसी रिक्तता छोड़ जाता है, जिसे कोई भर नहीं सकता। आज उनकी स्मृतियाँ मन को भावुक कर रही हैं। परमपिता परमेश्वर के श्रीचरणों में प्रार्थना है कि माताजी को अपने दिव्य धाम में स्थान प्रदान करें। पूज्य माताजी का अंतिम संस्कार दोहपर 03 बजे गृह ग्राम जैत, जिला सीहोर में होगा। ॐ शांति! शोकाकुल परिवार शिवराज सिंह चौहान नरेंद्र सिंह चौहान शशि सिंह चौहान रोहित सिंह चौहान वरुण सिंह चौहान
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) October 30, 2026
सीहोर में होगा अंतिम संस्कार
स्वर्गीय काशी बाई के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए आज सुबह 11 से 12 बजे तक भोपाल स्थित उनके छोटे भाई वरुण सिंह चौहान के निवास 9-बी साकेत नगर में रखा जाएगा. यहां पर परिवार के लोग, रिश्तेदार और शुभचिंतक उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दे सकेंगे. अंतिम दर्शन के बाद पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव ले जाया जाएगा. उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर 3 बजे ग्राम जैत, जिला सीहोर में किया जाएगा.
ये भी पढ़ें: आज छत्तीसगढ़ आएंगे BJP के दिग्गज नेता जेपी नड्डा और शिवराज सिंह चौहान, ‘लोकतंत्र बचाओ’ पदयात्रा में होंगे शामिल
बीजेपी नेता ने दी श्रद्धांजलि
बीजेपी नेता रामेश्वर शर्मा ने काशी बाई के निधन पर अपना शोक व्यक्त किया है. उन्होंने लिखा, ”केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की पूज्य माताजी काशी बाई के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है. ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें.”
