दिवाली से पहले MP के कर्मचारियों को मोहन सरकार का तोहफा, 2% बढ़ाया DA, जानें अब कितनी बढ़कर आएगी सैलरी

MP Government DA Hike: सीएम मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, राज्य सरकार कर्मचारियों और अधिकारियों के महंगाई भत्ते में 2% की वृद्धि करने जा रही है. यह जनवरी से देय होगी.
Chief Minister Dr. Mohan Yadav (File Photo)

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव(File Photo)

MP Govt Employees DA Hike: मध्यप्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है. राज्य सरकार, कर्मचारियों और अधिकारियों के महंगाई भत्ते में 2% की वृद्धि करने जा रही है. इसकी जानकारी खुद सीएम डॉक्टर मोहन यादव ने पोस्ट के करके दी है. दिवाली से पहले कर्मचारियों के लिए यह बड़ा तोहफा माना जा रहा है. (MP Government DA Hike)

सीएम ने पोस्ट कर जानकारी दी

इसकी जानकारी खुद सीएम मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए दी है. उन्होंने लिखा कि, ‘राज्य सरकार कर्मचारियों और अधिकारियों के महंगाई भत्ते में 2% की वृद्धि करने जा रही है. यह जनवरी से देय होगी.जनवरी से सितंबर, नौ माह के एरियर्स का भुगतान तीन समान मासिक किश्तों में किया जाएगा. अक्टूबर माह के वेतन (नवंबर में देय) से बढ़े हुए महंगाई भत्ते का नगद भुगतान होगा. पेंशनर्स के लिए भी महंगाई राहत में जुलाई 2026 से 2% वृद्धि की जाएगी. सरकार पेंशनर्स और कर्मचारियों के हितों में सदैव साथ खड़ी है.’

दिवाली से पहले बड़ा तोहफा

दिवाली से पहले मध्यप्रदेश के सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए यह खबर किसी खुशखबरी से कम नहीं है. कर्मचारी लंबे समय से महंगाई भत्ते में बढ़ौतरी के इंतजार में थे.

खबर अपडेट की जा रही है…

ज़रूर पढ़ें