तूफान ‘अर्नब’ ने मचाई तबाही, MP के किसान ने अपनाया देसी तरीका, पढ़ें कैसे बचाई फसल

MP Farmer Saves Harvest: सीधी जिले के ग्राम अमल्लकपुर के किसान राजभान पटेल ने बताया कि, धान की फसल की कटाई के दौरान बारिश से बचने के लिए कुछ फसलों को इकट्ठा कर उन्होंने पॉलिथीन यानी कि पन्नी से ढंक दिया. इससे उनके फसल बर्बाद होने से बच गए.
sidhi

सीधी के किसानों की फसल बर्बाद

MP Cyclone Arnab Crop Protection: तूफान अर्नब के चलते देश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हो रही है. मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ भी इसमें शामिल हैं. कई इलाकों पर लगातार बारिश हो रही है. इस बारिश से प्रदेश के किसानों को अच्छा-खासा नुकसान हुआ है. लेकिन एमपी के सीधी जिले के किसान ने इससे बचने का तरीका ढूंढ लिया है.

एमपी के किसान ने अपनाया देसी तरीका

मध्यप्रदेश के कई जिलों में लगातार बारिश दर्ज की जा रही है. इसी की वजह से किसानों में भी चिंता और निराशा बढ़ गी है. कई जगह कटाई के बाद रखी धान की फसल पूरी तरह भीग गई है. लगातार नमी से धान के दाने काले पड़ रहे हैं और फफूंद लगने का खतरा बढ़ गया है. पर सीधी जिले के किसान ने अपनी फसल बचा ली. सीधी जिले के ग्राम अमल्लकपुर के किसान राजभान पटेल ने बताया कि, धान की फसल की कटाई के दौरान बारिश से बचने के लिए कुछ फसलों को इकट्ठा कर उन्होंने पॉलिथीन यानी कि पन्नी से ढंक दिया. इससे उनके फसल बर्बाद होने से बच गए.

पूरा नुकसान नहीं बचा पाए राजभान

हालांकि राजभान अपनी पूरी खेती को सुरक्षित नहीं रख पाए. पॉलिथीन के जरिए भी बस 50% फसल ही बचाई जा सकी. बकौल किसान, जिन बचे हुए फसलों को काटकर खेत में छोड़ दिया है ह फसल पूरी तरीके से बर्बाद हो जाएगी और उन्हें काफी नुकसान भी होगा. उन्होंने बताया कि अगर बारिश इसी प्रकार से दो से तीन दिन होगी तो उनकी सारी फसल बर्बाद हो जाएगी.

यह भी पढ़ें:- दिवाली से पहले MP के कर्मचारियों को मोहन सरकार का तोहफा, 2% बढ़ाया DA, जानें अब कितनी बढ़कर आएगी सैलरी

तूफान अर्नब ने मचाई तबाही

बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ ने देश के कई हिस्सों में तबाही मचाकर रख दी है. मौसम विभाग अलर्ट मोड पर हैं. देश के कई इलाकों में झमाझम बारिश हो रही है. बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है. लगातार हो रही बारिश से खेतों में पानी भर गया है.पककर तैयार खड़ी धान की फसल जमीन पर गिरने लगी है. वहीं, सरकार किसानों को मदद का आश्वासन दे रही है.

ज़रूर पढ़ें