‘ग्राम चिकित्सालय’ वेबसीरीज की तरह बीच खेत में बना दिया हॉस्पिटल, मरीज तो छोड़िए डॉक्टर का पहुंचना भी मुश्किल

Mauganj: मध्‍य प्रदेश के मऊगंज जिले के पुरवा गांव में बना आयुष्‍मान आरोग्य मंदिर एक दम ओटीटी प्‍लेटफार्म पर हाल ही में आई एक सीरीज 'ग्राम चिकित्सालय' की तरह है.
A health center built in the middle of a field

खेत के बीच में बना स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र

Mauganj: मध्‍य प्रदेश के मऊगंज जिले के पुरवा गांव में बना आयुष्‍मान आरोग्य मंदिर एक दम ओटीटी प्‍लेटफार्म पर हाल ही में आई एक सीरीज ‘ग्राम चिकित्सालय’ की तरह है. खेत के बीच में बना चिकित्सालय, जिसके चारो तरफ धान की फसल और चिकित्सालय तक जाने के लिए कोई रास्‍ता तक नहीं.

स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र तक नहीं पहुंच पाते कर्मचारी और मरीज

मऊगंज जिले के पुरवा गांव में स्थित स्‍वास्थ्‍य केंद्र तक पहुंचने के लिए कोई पक्का रास्‍ता नहीं है. सरकार ने स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र के लिए कर्मचारियों की तैनाती भी की है, लेकिन जब कोई रास्‍ता ही नहीं है तो कर्मचारी और मरीज स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र तक कैसे ही जाएंगे. हालांकि खेत के बीच में एक पगडंडी वाला रास्‍ता है, जिससे लोग अपना इलाज कराने के लिए स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र पहुंचते हैं. बारिश के समय में ये रास्‍ता पूरी तरह से किचड़ और पानी से भर जाता है.

स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र पहुंचने में होती है समस्‍या

स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र तक सड़क पहुंचने के लिए अधिकारियों ने पूरी कोशिश खेत की जमीन को भी हासिल करने का प्रयास किया गया, लेकिन सभी कोशिश बेकर हो गई और कोई समाधान नहीं निकला. इस पूरे मामले में नईगढ़ी के ब्लॉक मेडिकल अधिकारी डॉ. ऋतुराज पाठक ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि विभाग ने राजस्‍व अधिकारियों से संपर्क किया, लेकिन रास्‍ते के लिए कोई समाधान नहीं निकला है.

केंद्र सरकार की योजना पर उठे सवाल

स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र तक जाने के लिए सड़क नहीं होने पर केंद्र सरकार की योजना पर सवाल उठने लग गए हैं. डॉ पाठक ने बताया कि स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र तक पहुंचने के लिए रास्‍ता नहीं हाेने के कारण ज्यादा समस्‍या आती है. उन्‍होंने कहा कि हमने पहले भी कई बार राजस्‍व अधिकार‍ियों से इसकी मांग की है. उनका कहना है कि कर्मचारी खेत की मेड़ से किनारे किनारे होते हुए बीच में बने संकरे रास्‍ते से अस्‍पताल तक जाते हैं. यहा एक कम्यूनिटी हेल्‍थ ऑफिसर और एक आशा वर्कर तैनात हैं .

ग्रामीणों को जल्‍द समस्‍या के समाधान की उम्मीद

मऊगंज जिले में बना ये स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र छह साल पहले बना था. अब कई जगहों पर नई बिल्‍ड‍िंग की मंजूरी भी मिली है. इनमें से कुछ का निर्माण कार्य पूरा भी हो गया है. वहीं इस स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र पर आने लोगों को केवल एक ही उम्मीद है कि यहां इलाज के लिए पहुचंने के लिए एक बेहतर रास्‍ता हो और जल्‍दी ही समस्‍या का समाधान हो.

ये भी पढे़ं- तूफान ‘अर्नब’ ने मचाई तबाही, MP के किसान ने अपनाया देसी तरीका, पढ़ें कैसे बचाई फसल

ज़रूर पढ़ें