CG Breaking News: बीजेपी के वरिष्ठ विधायक का निधन, हैदराबाद में इलाज के दौरान ली अंतिम सांस

BJP MLA Doman Lal Korsewada Passes Away: रायपुर. छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के अहिवारा विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का निधन हो गया है.
BJP MLA Doman Lal Korsewada Passes Away

BJP MLA Doman Lal Korsewada Passes Away: रायपुर. छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के अहिवारा विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का निधन हो गया है. मिली जानकारी के अनुसार, वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे और हैदराबाद के एक अस्पताल में उनका इलाज जारी था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली.

डोमनलाल कोर्सेवाड़ा छत्तीसगढ़ राजनीति के वरिष्ठ और अनुभवी नेताओं में गिने जाते थे. वे दुर्ग जिले की अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित अहिवारा विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे थे. अपने सरल स्वभाव और क्षेत्र के विकास कार्यों के प्रति समर्पण के कारण वे अपने समर्थकों और स्थानीय जनता के बीच काफी लोकप्रिय थे. (BJP MLA Doman Lal Korsewada Passes Away)

विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा के निधन की खबर मिलते ही दुर्ग जिले समेत पूरे प्रदेश के राजनीतिक हलकों में शोक की लहर दौड़ गई है. भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने उनके निधन पर गहरा दुख जताया है और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं.

जाने Doman Lal Korsewada से जुड़ी जरूरी बातें

  • 12 अगस्त 1948 को उनका जन्म हुआ था
  • राजनीति में आने से पहले उन्होंने शिक्षक के रूप में 26 साल सेवाएं दी 
  • वर्ष 1998 में व्याख्याता पद से हुए सेवानिवृत्त हुए थे
  • वर्ष 2008 में पहली बार अहिवारा से भाजपा विधायक बने
  • 2023 के विधानसभा चुनाव में दूसरी बार जीतकर विधानसभा पहुंचे थे
  • उन्हें गुरु घासीदास सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है
  • नवंबर 2025 में अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बनाए गए थे 

ये खबर भी जरूर पढ़ेंः CG News: सरकारी स्‍कूल में बांटी आसाराम से जुड़ी किताबें, शिक्षा विभाग ने प्रि‍ंसिपल को किया सस्‍पेंड

ज़रूर पढ़ें