CG News: ‘3 राज्यों से शूटर आ चुके हैं…’, कांग्रेस नेता को मिली जान से मारने की धमकी

Gurpreet Singh Sidhu Murder Conspiracy: गुमनाम पत्र में बहुत ही चौंकाने वाली जानकारी दी गई है. पत्र के अनुसार, कांग्रेस नेता की हत्या के लिए बाहर के राज्यों से पेशेवर शूटर्स को बुलाया गया है. हरियाणा, ओडिशा और झारखंड से शूटरों को बुलाने की बात लिखी है.
cg news

कांग्रेस नेता गुरप्रीत सिंह सिद्दू

Gurpreet Singh Sidhu Murder Conspiracy: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है. यहां कांग्रेस नेता गुरप्रीत सिंह सिद्दू की हत्या की साजिश रची गई है. इस साजिश में हरियाणा, ओडिशा और झारखंड से शूटर बुलाकर हत्या कराने की बात सामने आई है. इसके लिए शूटरों को बड़ी रकम देने की भी जानकारी मिली है.

यह है पूरा मामला

मामला तब सामने आया जब कांग्रेस नेता गुरप्रीत सिंह सिद्दू को डाक के माध्यम से एक गुमनाम पत्र मिला. इस पत्र में उनकी हत्या की पूरी साजिश का खुलासा किया गया है. पत्र में लिखा है कि जेल के भीतर से उनकी हत्या की साजिश रची जा रही है. पत्र मिलने के बाद कांग्रेस नेता ने तुरंत इसकी शिकायत पुलिस से की है.

पत्र में क्या लिखा गया है ?

बताया जा रहा है कि गुमनाम पत्र में बहुत ही चौंकाने वाली जानकारी दी गई है. पत्र के अनुसार, कांग्रेस नेता की हत्या के लिए बाहर के राज्यों से पेशेवर शूटर्स को बुलाया गया है. हरियाणा, ओडिशा और झारखंड से शूटरों को बुलाने की बात लिखी है. इसके साथ ही इस काम के लिए बड़ी रकम का लेन-देन होने की बात भी कही गई है.

कुछ दिन पहले जानलेवा हमला हुआ था

पत्र में यह भी बताया गया है कि यह पूरी साजिश जेल के अंदर से रची जा रही है. गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही कांग्रेस नेता गुरप्रीत सिंह सिद्दू पर उनके घर के बाहर जानलेवा हमला भी हुआ था. उस हमले में वह बाल-बाल बचे थे. अब इस गुमनाम पत्र ने उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता और बढ़ा दी है.

ये भी पढ़ें:-CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ के पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल! 33 पुलिस अधिकारियों के तबादले, ये है पूरी लिस्ट

कांग्रेस नेता ने पुलिस से अपनी सुरक्षा बढ़ाने और इस मामले की गंभीरता से जांच करने की मांग की है.शिकायत मिलने के बाद अंबिकापुर पुलिस हरकत में आ गई है. पुलिस ने गुमनाम पत्र को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह पत्र किसने भेजा है और इसमें दी गई जानकारी कितनी सच्ची है. पुलिस जेल के अंदर भी इस साजिश के तार खंगाल रही है.

ज़रूर पढ़ें