शुभमन गिल के लिए अपने ही देश के खिलाड़ी से भिड़ गई थी पाकिस्तानी फैन, फिर भारतीय खिलाड़ी ने तोड़ दिया दिल
शुभमन गिल
Shubman Gill: भारतीय टीम इन दिनों न्यूजीलैंड दौरे पर है जहां दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज जारी है. इस सीरीज के बाद दोनों देशों के बीच पांच मैचों के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज भी खेली जानी है. भारत के लिए यह सीरीज वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिहाज से बेहद अहम मानी जा रही है. इस आगामी वनडे सीरीज से पहले भारतीय कप्तान शुभमन गिल को लेकर एक बड़ा दावा किया जा रहा है. सोशल मीडिया पर एक पाकिस्तानी महिला फैन का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उसका कहना है कि भारतीय कप्तान ने उसका दिल तोड़ दिया है. ऐसे में आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरा मामला…
गिल के लिए अबरार से भिड़ गई थी महिला फैन
दरअसल सोशल मीडिया पर फरहान खान नाम की एक पाकिस्तानी महिला फैन का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक पुराना क्लिप भी जोड़ा गया है, जिसमें वह पाकिस्तानी प्लेयर अबरार अहमद से भिड़ती नजर आ रही हैं. बता दें, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दौरान पाकिस्तानी स्पिनर अबरार अहमद और शुभमन गिल के बीच तीखी बहस देखने को मिली थी.उस दौरान यह महिला फैन अबरार से बोलती नजर आती हैं कि,’शुभमन गिल को क्या और क्यों इशारे कर रहा था.’ बाउंड्री के पास खड़े अबरार इस बात को सुन रहे थे.
It’s same girl who fought w Abrar for his celebration against Gill Lmaooooooo She’s heartbroken Shubman didn’t click pic w her despite dat 😭😂😂 https://t.co/hfhIUiCeU1
— Zeen (@ShubZeel) October 31, 2026
गिल ने तोड़ा दिल
अब अपने ताजा वीडियो में महिला ने बताया है कि उन्होंने उस वक्त शुभमन गिल के लिए अबरार को बुरा भला कहा था और गिल ने उनका दिल तोड़ दिया. महिला फैन के मुताबिक हाल ही में जब न्यूजीलैंड में उन्होंने गिल के साथ फोटो खिचवाने के लिए कहा तो भारतीय कप्तान ने साफ इनकार करते हुए ‘सॉरी’ बोल दिया. फैन को गिल का यह बर्ताव बिल्कुल अच्छा नहीं लगा.
अबरार ने गिल को दिखाए थे तेवर
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के भारत-पाकिस्तान मुकाबले में पाकिस्तानी स्पिनर अबरार अहमद ने शुभमन गिल को आउट कर उन्हें काफी आक्रामक अंदाज में सेंड-ऑफ दिया था. उस समय अबरार का यह सेलिब्रेशन सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था, जिसके चलते भारतीय फैंस ने उन्हें खूब ट्रोल किया था. उस दौरान यही पाक महिला फैंस गिल के लिए अबरार से भिड़ गई थी.
यह भी पढ़ें: हांगकांग सिक्सेस में भारत की हार से गदगद पाक PM शहबाज शरीफ ने दी बधाई, पाकिस्तानियों ने ही कर दिया ट्रोल