Chhattisgarh: झारखंड में हावड़ा-मुंबई ट्रेन पटरी से उतरी, रायपुर से गुजरने वाली दर्जन भर से ज्यादा ट्रेनें प्रभावित

Chhattisgarh News: झारखंड के चक्रधरपुर के पास मंगलवार सुबह ट्रेन नंबर 12810 हावड़ा-मुंबई पटरी से उतर गई. इस हादसे में दो यात्रियों की मौत हो गई है जबकि करीब एक दर्जन लोग घायल बताए जा रहे हैं. इसके बाद अब रायपुर से गुजरने वाली कई ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जा रहा है.
Chhattisgarh News

file image

Chhattisgarh News: झारखंड के चक्रधरपुर के पास मंगलवार सुबह ट्रेन नंबर 12810 हावड़ा-मुंबई पटरी से उतर गई. इस हादसे में दो यात्रियों की मौत हो गई है जबकि करीब एक दर्जन लोग घायल बताए जा रहे हैं. इसके बाद अब रायपुर से गुजरने वाली कई ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जा रहा है.

रायपुर से गुजरने वाली दर्जन भर से ज्यादा ट्रेन प्रभावित

रायपुर से गुजरने वाली कई ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग स चलाया जा रहा है. जिससे दर्जन भर से ज्यादा ट्रेन प्रभावित हुई है. इससे यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा.

1. 12262 हावड़ा – छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस जेसीओ 30.07.24 खड़गपुर – भद्रक – खुर्दा रोड – अंगुल – झारसुगुड़ा रोड – आईबी के माध्यम से.

2. 12130 हावड़ा – पुणे एक्सप्रेस जेसीओ 29.07.24 सीनी – केंदुझारगढ़ – पुरुलिया – हटिया – नीमडीह – राउरकेला के माध्यम से.

3. 12834 हावड़ा – अहमदाबाद जेसीओ 29.07.24 चांडिल – पुरुलिया – हटिया – राउरकेला के रास्ते.

4. 18477 पुरी – योग नगरी ऋषिकेश जेसीओ 29.07.24 चांडिल – बोकारो स्टील सिटी – गोमो के रास्ते.

ये भी पढ़ें- दिल्ली से वापस लौटे सीएम विष्णुदेव साय,राहुल गांधी को दे डाली बड़ी नसीहत

डीएन ट्रेनें (हावड़ा की ओर)

1. 18029 लोकमान्य तिलक टर्मिनस – शालीमार जेसीओ 28.07.24 राउरकेला – हटिया – पुरुलिया – टाटानगर के रास्ते।

2. 12859 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस – हावड़ा जेसीओ 29.07.24 राउरकेला – हटिया – पुरुलिया – टाटानगर के रास्ते।

3. 12833 अहमदाबाद – हावड़ा जेसीओ 28.07.24 राउरकेला – हटिया – पुरुलिया – टाटानगर के रास्ते।

4. 13287 दुर्ग-आरा जेसीओ 30.07.24 वाया राउरकेला-नीमडीह-मुरी-कोडरमा-बोकारो स्टील सिटी-गोमो-आसनसोल।

5. 13288 आरा-दुर्ग जेसीओ 29.07.24 आसनसोल-गोमो-बोकारो स्टील सिटी-कोडरमा-मुरी-नीमडीह-राउरकेला के रास्ते।

अल्प समाप्ति/उत्पत्ति

18110 इतवारी – टाटानगर जेसीओ 30.07.24 बिलासपुर में शॉर्ट टर्मिनेट (बिलासपुर – टाटानगर के बीच रद्द)।
18109 टाटानगर – इतवारी जेसीओ 30.07.24 बिलासपुर से शुरू (टाटानगर – बिलासपुर के बीच रद्द)।

ज़रूर पढ़ें