CG News: छत्तीसगढ़ के तीन नेताओं को राज्य मंत्री का दर्जा, संजय अग्रवाल योग आयोग के अध्यक्ष बने

CG News: संजय अग्रवाल को छत्तीसगढ़ राज्य योग आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है. उन्हें राज्यमंत्री का दर्जा दिया गया है. प्रदेश भर में योग और उससे जुड़ी गतिविधियों को बढ़ावा के लिए काम करेंगे.
CG News

महानदी भवन

CG News: छत्तीसगढ़ सरकार ने तीन नेताओं को राज्य मंत्री का दर्जा दिया है. इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) की ओर से गुरुवार (2 सितंबर) को आदेश जारी किया गया. इन्हें राज्य योग आयोग, आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड और इंद्रावती बेसिन विकास प्राधिकरण में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पद पर तैनात किया गया है.

नेताओं को कहां-कहां जिम्मेदारी मिली?

संजय अग्रवाल को छत्तीसगढ़ राज्य योग आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है. उन्हें राज्यमंत्री का दर्जा दिया गया है. प्रदेश भर में योग और उससे जुड़ी गतिविधियों को बढ़ावा के लिए काम करेंगे.

अजय शुक्ला को छत्तीसगढ़ राज्य आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड का उपाध्यक्ष बनाया गया है. शुक्ला को भी राज्य मंत्री का दर्जा प्रदान किया गया है. इस पद पर रहते हुए उनकी भूमिका आदिवासी क्षेत्रों में प्रचलित परंपरागत स्वास्थ्य पद्धतियों और औषधीय पेड़-पौधों से जुड़ी स्वास्थ्य गतिविधियों को बढ़ावा देना है.

इंद्रावती बेसिन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी शरद अवस्थी को दी गई है. उन्हें राज्य मंत्री पद का दर्जा प्रदान किया गया. इंद्रावती नदी और उससे जुड़ी गतिविधियों को ध्यान में रखकर काम करना है.

ये भी पढ़ें: Bilaspur High Court: महिलाओं के लिए आरक्षित शिक्षकों के पदों पर पुरुषों की भर्ती गैरकानूनी, याचिकाकर्ता को भी 3 लाख मुआवजा देने HC का निर्देश

आदेश में प्रोटोकॉल का भी जिक्र

राज्य सरकार की ओर जारी आदेश में प्रोटोकॉल का भी जिक्र किया गया है. तीनों नेताओं को केवल प्रोटोकॉल के लिए राज्यमंत्री का दर्जा दिया गया है. नियमों के अनुसार उन्हें सुविधाएं दी जाएंगी, इसकी जिम्मेदारी संबंधित आयोग और विभाग की होगी. इस आदेश को जारी तारीख से ही प्रभावी माना जाएगा.

ज़रूर पढ़ें