Chhattisgarh: दुर्ग में बीजेपी के सदस्यता अभियान को लेकर हुआ कार्यक्रम, 3 सितंबर से शुरू होगा अभियान

Chhattisgarh News: लोकसभा चुनाव जीतने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर सदस्यता अभियान की शुरुआत की है, जिसमें पूरे देश भर में भारतीय जनता पार्टी के लिए नए सदस्य बनाए जाएंगे. इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ में बीजेपी का सदस्यता अभियान 3 सितंबर से शुरु होने जा रहा है.
Chhattisgarh News

सदस्यता अभियान की हुई शुरुआत

Chhattisgarh News: लोकसभा चुनाव जीतने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर सदस्यता अभियान की शुरुआत की है, जिसमें पूरे देश भर में भारतीय जनता पार्टी के लिए नए सदस्य बनाए जाएंगे. इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ में बीजेपी का सदस्यता अभियान 3 सितंबर से शुरु होने जा रहा है. छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष किरण देव सिंहदेव मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी का पहला सदस्य बनाएंगे. इसके बाद 6 सितंबर से सभी बूथों में विधिवत सदस्यता आभियान प्रारंभ किया जाएगा.

ये भी पढ़ें- अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय का हुआ 5वां दीक्षांत समारोह, रमेन डेका और CM विष्णुदेव साय हुए शामिल

दुर्ग में बीजेपी के सदस्यता अभियान को लेकर हुआ कार्यक्रम

15 अक्टूबर तक चलने वाले इस आभियान के तहत भाजपा ने लगभग 50 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है, इसके साथ ही प्रदेश में 5 अलग-अलग कमेटी गठित की जा रही है, जो इस आभियान में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी, इसी कड़ी में दुर्ग में संभाग स्तरीय सदस्यता अभियान कार्यशाला का आयोजन किया गया, इस वही सदस्यता बनाते समय लोगों को भाजपा की रीति नीति से जोड़ना होगा,आज दुर्ग में छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता आभियान के प्रभारी अनुरागदेव सिंहदेव शामिल हुए. उन्होंने संभागीय कार्यशाला शुभारम्भ करते हुए कहा कि सदस्यता आभियान के माध्यम से भाजपा संगठन पर्व मनाकर अपना विस्तार कर रही है, जिसमें पुराने सदस्य तो दुबारा सदस्य बनेगें ही लेकिन उनके साथ साथ नए लोगों को भी बड़ी संख्या में सदस्य बनाने का संकल्प दिलाया, प्रदेश सदस्यता आभियान सयोजक अनुराग सिंहदेव ने बताएं कि भाजपा के सदस्यता अभियान में लोग तीन तरीके से सदस्य बन सकते हैं,जिसमें ऑनलाइन ऑफलाइन और मिस्ड कॉल इन तीन फॉर्मेट में से किसी भी फॉर्मेट में जाकर व्यक्ति भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बन सकता हैं.

ज़रूर पढ़ें