Chhattisgarh: बीजेपी के सदस्यता अभियान की हुई शुरुआत, CM विष्णु देव साय ने ली BJP की सदस्यता

Chhattisgarh News: भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान मंगलवार 3 सितंबर से शुरु हो गया है. राजधानी रायपुर के दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम में आयोजित इस समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने सदस्यता ग्रहण कराई है.
Chhattisgarh News

सीएम विष्णु देव साय

Chhattisgarh News: भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान मंगलवार 3 सितंबर से शुरु हो गया है. राजधानी रायपुर के दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम में आयोजित इस समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने सदस्यता ग्रहण कराई है. सीएम विष्णुदेव साय ने भाजपा की सदस्यता ली. वो टोलफ्री नंबर पर मिस्ड कॉल कर ग्राम बगिया के पते से भाजपा के सदस्य बने है.

सभी कार्यों को छोड़कर सदस्यता अभियान में जुटे – किरण सिंहदेव

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने सदस्यता अभियान कार्यक्रम को संबोधित किया, उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान में सभी आयु के लोग शामिल हो रहे है. PM नरेंद्र मोदी की सदस्यता के बाद अभियान की शुरुआत हुई. भाजपा शासित राज्यों के CM आज सदस्यता ग्रहण करेंगे. कल से जिला स्तर पर अभियान प्रारंभ होगा. 5 सितंबर से मंडल स्तर पर अभियान शुरू किया जाएगा. फिर शक्ति और बूथ केंद्र पर अभियान की शुरुआत होगी. भाजपा का अपना आंतरिक लोकतंत्र है. 18 करोड़ से अधिक की संख्या में भाजपा के सदस्य पूरे देश में है. आज के बाद सदस्यता अभियान का कार्य तेजी से शुरू हो गया है. किरण सिंहदेव ने किया कार्यकर्ताओं से निवेदन किया और कहा कि सभी कार्यों को छोड़कर सदस्यता अभियान में जुटे और अधिक से अधिक संख्या में सदस्य बनाने के कार्य में जुट जाएं.

ज़रूर पढ़ें