CG News: Dangari Waterfall में फंसे 7 पर्यटकों का वीडियो आया सामने
इनपुटः कुंदन सिंह.
जशपुर के प्रसिद्ध दनगरी वाटरफॉल (Dangari Waterfall) में बड़ा हादसा टल गया. वाटरफॉल घूमने पहुंचे सात पर्यटक नदी के तेज बहाव के बीच फंस गए. काफी देर तक चले प्रयास के बाद सभी पर्यटकों को सुरक्षित नदी से बाहर निकाल लिया गया. घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. बताया जा रहा है कि दनगरी वाटरफॉल में रोजाना बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं. दूर-दराज से आने वाले पर्यटक जान जोखिम में डालकर नदी पार कर वाटरफॉल तक पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं. बारिश के कारण नदी का जलस्तर और बहाव बढ़ने से यहां खतरा और भी बढ़ गया है.
देखें Video
घटना के बाद दनगरी वाटरफॉल में पर्यटकों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां पर्यटकों को तेज बहाव वाले नदी क्षेत्र में जाने से रोकने के लिए पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नजर नहीं आते. न तो पर्याप्त चेतावनी संकेत दिखाई देते हैं और न ही नदी पार करने वाले रास्तों पर प्रभावी निगरानी की व्यवस्था है.
सात पर्यटकों के नदी के तेज बहाव में फंसने की घटना ने खतरे की गंभीरता को सामने ला दिया है. समय रहते सभी को बाहर निकाल लिया गया, लेकिन यदि राहत में थोड़ी भी देरी होती तो बड़ा हादसा हो सकता था. पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए दनगरी वाटरफॉल में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की जरूरत है.
ये खबर भी जरूर पढ़ेंः Stone-Pelting in Bilaspur Clash: बिलासपुर पत्थरबाजी विवाद में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 आरोपी गिरफ्तार