CG News: नारायणपुर के पल्ली बाईपास पर यात्री बस और ट्रक के बीच भिड़ंत, कई यात्री घायल
यात्री बस और ट्रक के बीच भिड़ंत
CG News: आज सुबह नारायणपुर जिले के पल्ली बाईपास पर एक तेज रफ्तार यात्री बस व ट्रक के बीच भिड़ंत हो गई. इस घटना में 17 यात्री घायल हो गए. घटना के तत्काल बाद मौके पर ही यात्रियों की चीख पुकार शुरू हो गई. मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घायलों को अस्पताल भिजवाया. जहां सभी का इलाज जारी है.
पल्ली बाईपास पर यात्री बस और ट्रक के बीच भिड़ंत
मामले की जानकारी देते हुए बताया गया कि रविवार की सुबह धौड़ाई-नारायणपुर मुख्यमार्ग पर पल्ली बाईपास में यात्री बस और ट्रक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई. हादसे में बस में सवार 17 यात्री घायल हो गए, जिनमें से 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का सामने हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.
इस हादसे के बाद मौके पर यात्रियों की चीख-पुकार मच गई आसपास के ग्रामीणों ने घायलों को बाहर निकालने के साथ ही अस्पताल भिजवाने का काम भी शुरू कर दिया गया. ग्रामीणों का कहना था कि बस आमदई माइंस क्षेत्र से आ रही थी.
ये भी पढ़ें- बस्तर को मिलेगा ग्लोबल कनेक्शन, रायपुर-विशाखापट्टनम कॉरिडोर से 4 घंटे में पूरा होगा पोर्ट तक का सफर
पल्ली बाईपास के पास सामने से आ रहे ट्रक से उसकी भिड़ंत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाने के साथ जाम मार्ग को भी खुलवाया गया. अस्पताल में भर्ती घायलों में से 3 की हालत नाजुक बताई जा रही है. जिन्हें बेहतर उपचार के लिए रेफर किए जाने की बात कही जा रही है.