CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिन येलो अलर्ट, रायपुर-बस्तर समेत इन जिलों में होगी बारिश

CG Weather Update: अप्रैल की शुरुआत के साथ ही छत्तीसगढ़ में मौसम बदल गया है. अगले तीन दिन मौसम के प्रदेश में अलग-अलग रंग देखने को मिलेंगे. लोगों को चिलचिलाती धूप के बीच अचानक राहत और चेतावनी दोनों का सामना करना पड़ेगा.
weather forecast today

छत्तीसगढ़ मौसम

CG Weather Update: अप्रैल की शुरुआत के साथ ही छत्तीसगढ़ में मौसम बदल गया है. अगले तीन दिन मौसम के प्रदेश में अलग-अलग रंग देखने को मिलेंगे. लोगों को चिलचिलाती धूप के बीच अचानक राहत और चेतावनी दोनों का सामना करना पड़ेगा.

मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए प्रदेशभर में अंधड़, गरज-चमक और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है. एक तरफ जहां दिन के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जाएगी, तो वहीं रातों में सामान्य से ज्यादा तापमान रह सकता है. मौसम की लुका-छिपी मार्च के महीने में भी रही थी.

अगले 3 दिन येलो अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में अगले तीन दिनों तक मौसम खराब रह सकता है. इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. मौसम विभाग का कहना है कि खराब मौसम के चलते जनजीवन प्रभावित हो सकता है.

तापमान में आएगी गिरावट

प्रदेस के कई जिलों में अभी तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री ऊपर चल रहा है. लेकिन मौसम में होने वाले बदलाव के चलते इसमें 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है. इस गिरावट से लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी, हालांकि, महीने के आखिर तक हीटवेव चलने की आशंका भी बनी हुई है. 

इन जिलों में हुई बारीश

पिछले 24 घंटों की बात करें तो प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश दर्ज की गई है. बस्तर के तोकापाल, भनपुरी और जगदलपुर जैसे इलाकों में बारिश हुई है. इसके साथ ही गर्मी भी दूसरी तरफ अपने तेवर दिखा रही है, राजनांदगांव में सबसे ज्यादा 38.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया, जबकि अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान सबसे कम रहा. 

ये भी पढ़ें- CG News: बीवी और बेटी की हत्या कर थाने पहुंचा पुलिसकर्मी, बोला- किराएदार के साथ पत्नी के थे अवैध संबंध

रायपुर में बारीश के आसार

रायपुर में 2 अप्रैल को बादल छाए रहेंगे. यहां गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की पूरी संभावना है. रायपुर में अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. 

ज़रूर पढ़ें