फेस स्कैन होगा, ई-केवाईसी के बिना नहीं मिलेगा रोजगार, 1 अप्रैल से लागू हो रहा VB G RAM G
सांकेतिक तस्वीर
CG News: ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार के लिए शर्तों में बड़ा बदलाव होने जा रहा है. पुरानी व्यवस्था के नियमों को बदला गया है. अब रोजगार पाने के लिए फोटो क्लिक कराना ही जरूरी नहीं होगा. इसके साथ ही फेस स्कैन को अनिवार्य किया गया है. ई-केवाईसी (e-KYC) को आवश्यक शर्तों में जोड़ दिया गया है.
1 अप्रैल से लागू हो रहा VB G RAM G
दरअसल, 1 अप्रैल 2026 से विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण (VB G RAM G) योजन लागू हो रही है. इसके तहत ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को रोजगार प्रदान किया जाएगा. इसके लिए श्रमिकों को फेस स्कैन कराना होगा. रजिस्टर्ड श्रमिकों को e-KYC कराना होगा. e-KYC ना होने पर रोजगार नहीं मिलेगा.
डिजिटल हाजिरी जरूरी
विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण (VB G RAM G) के तहत NMMS एप के जरिए कार्यस्थल पर श्रमिकों की उपस्थिति दर्ज की जाएगी. इस एप से केवल फोटो ही नहीं लिया जाएगा बल्कि फेस स्कैन से डेटा का मिलान भी किया जाएगा.
कवर्धा में प्रक्रिया हुई तेज
छत्तीसगढ़ के कवर्धा में VB G RAM G को लागू करने की प्रक्रिया तेज हो गई है. जिले में अब तक 97 फीसदी श्रमिकों की e-KYC प्रक्रिया पूरी कर ली गई है. बाकी श्रमिकों के लिए प्रशासन ने चेतावनी जारी की है. जिले में 3.64 लाख रजिस्टर्ड श्रमिक हैं. इनमें से 3.52 लाख e-KYC पूरा हो गया है. इस प्रक्रिया से अब भी करीब 12 हजार श्रमिक बाहर हैं. जिन श्रमिकों e-KYC नहीं होगा, वे रोजगार से वंचित रहेंगे.
ये भी पढ़ें: महावीर जयंती पर प्रशासन का बड़ा फैसला, रायपुर में मांस-मटन की ब्रिकी पर रहेगी रोक, 31 मार्च को बूचड़खाने रहेंगे बंद
क्या है NMMS एप?
NMMS यानी नेशनल मोबाइल मॉनिटरिंग सिस्टम एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है. ये श्रमिकों की उपस्थिति को रियल टाइम में दर्ज करता है. इसके अंतर्गत श्रमिक का फेस स्कैन किया जाता है और डेटा से मिलान किया जाता है. इससे फर्जी हाजिरी पर रोक लगाने में मदद मिलती है.