Lok Sabha Election: कांग्रेस पर नड्डा ने निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस परिवार वादियों का टोला है. भ्रष्टाचारियो का टोला है. कांग्रेस भ्रष्टाचार करने वालो का गठबंधन है, पनडूबी, चावल, टू जी, कामन वेल्थ घोटाला कांग्रेस सरकार में किया गया. लालू यादव ने चारा घोटाला किया, सोनिया गांधी और राहुल गांधी बेल पर हैं.
Chhattisgarh News: अंबिकापुर जिले में कोर्ट ने शादी घर में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराने पर शादी घर का संचालन करने वाले नगर निगम के अफसरों पर दो लाख रुपए पीड़ित पक्ष को हर्जाना बतौर देने का आदेश दिया है.
Chhattisgarh News: बलरामपुर जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण चार हजार जवानों की तैनाती की गई है. जबकि अन्य सामान्य जिलों में जहां नक्सलियों का दहशत नहीं है, वहां इसके आधे जवान ही ड्यूटी करेंगे.
Lok Sabha Election: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि कांग्रेस के लोग भ्रमित कर रहें हैं कि महतारी वन्दन योजना बंद हो जाएगी, लेकिन यह योजना तब तक बंद नहीं होगी ज़ब तक भाजपा की सरकार रहेगी. उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में धान का बोनस देने, धान का अतिरिक्त राशि देने का वादा भी पूरा किया गया है.
Lok Sabha Election: सरगुजा लोकसभा सीट में कांग्रेस से सबसे कम उम्र की उम्मीदवार शशि सिंह चुनाव मैदान में हैं, उनके पिता स्व तुलेश्वर सिंह पूर्व मंत्री रहें हैं, और शशि पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रहीं हैं. ऐसे में भाजपा भी इस सीट को जीतने में पूरी ताकत लगा दी है, और यही वजह है कि मुख्यमंत्री यहां सभाएं कर रहें हैं. वहीं प्रधानमंत्री की भी बड़ी सभा हो चुकी है, तो जेपी नड्डा के आने से साफ है कि भाजपा यहां कोई कमी नहीं छोड़ना चाहती है.
Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव पास है, वहीं यहां के लोगों ने अब इन समस्याओं की वजह से चुनाव का बहिष्कार किया है. इसके बाद अफसरों ने उन्हें मनाने की कोशिश की है, लेकिन गांव के लोगों ने कहा है, कि अब वे तभी वोट देंगे, जब गांव तक पहुंचने के लिए पहले सड़क बनेगी.
Lok Sabha Election: प्रियंका गांधी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि बड़े-बड़े भ्रष्ट नेताओं को अपने पार्टी में डाल रखा है. जो दूसरी पार्टियों के बड़े-बड़े नेता थे, पहले उन पर दबाव डाला, जांच शुरू की. जब उनकी पार्टी में आ गए तो वह दूध के धुले हो गए.
Lok Sabha Election: सूरजपुर जिले के ही रामानुजनगर क्षेत्र के सोनपुर के मतदाताओं ने भी गांव में मतदान बहिष्कार का पोस्टर लगाया है, और इसकी वजह जमीन संबधी मामले का निपटारा नहीं होने का आरोप लगाया है. ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें जमीन का पट्टा जारी किया गया है, लेकिन वह आन लाइन नहीं किया गया है और उनकी समस्या को दूर नहीं किया जा रहा है. इसलिए वे वोट नहीं करेंगे.
Lok Sabha Election: जनसभा को सम्बोधित करते हुए सीएम साय ने कहा कि महतारी वंदन योजना को लेकर कांग्रेस के लोग भ्रम फैलाते हैं, लेकिन जब तक छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार रहेगी योजना बंद नहीं होगी. देश में आरक्षण कभी खत्म नहीं होगा और ना ही सविधान खत्म होगा.
Lok Sabha Election: सचिन पायलट ने कहा कि भाजपा हमारे घोषणा पत्र में मुस्लिम लीग की बात करती है, जबकि हमारा घोषणा पत्र छपा हुआ है, जिसमें ऐसा कुछ नहीं है. हमारे घोषणा पत्र में महिला सशक्तिकरण, एमएसपी पर बात की गई है.