Chhattisgarh News: बलरामपुर जिले में कक्षा दसवीं बोर्ड परीक्षा में दो विषयों पर पूरक आने पर एक छात्रा ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. छात्रा रामानुजगंज कस्तूरबा गांधी हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करती थी. वहीं जांजगीर-चांपा में भी 12वीं की परीक्षा में फेल होने के कारण स्टूडेंट ने फांसी लगा ली. घटना पामगढ थाना के सेंदरी गांव की है.
CGBSE Result 2024: कांग्रेस की पूर्व सरकार ने छत्तीसगढ़ के कुछ सरकारी स्कूलों को आदर्श स्कूल के रूप में स्थापित किया था और उन्हें स्वामी आत्मानंद स्कूल का नाम दिया था.
Chhattisgarh News: सरोज पांडेय के चुनावी खर्च में चिरमिरी में हुए धीरेन्द्र शास्त्री के धार्मिक आयोजन का खर्च जोड़ने की तैयारी की जा रही है, क्योंकि अब तक के जांच में इसकी पुष्टि हो चुकी है, कि चिरमिरी में आयोजित धीरेन्द्र शास्त्री के कार्यक्रम में सरोज पांडेय के बैनर पोस्टर भी लगे थे.
Chhattisgarh News: पीयूष ने बताया कि उसकी मम्मी मितानिन का काम करती है, तो पापा चौकीदार हैं. वहीं पीयूष की एक छोटी बहन है. पीयूष ने बताया कि वह हर रोज स्कूल से घर आकर कम से कम चार घंटे पढ़ता था.
Chhattisgarh News: चिरमिरी इलाके में कोल माइंस के लिए 600 साल पुराने शिव मंदिर के अवशेष को ब्लास्ट कर एसईसीएल ने उड़ा दिया. इतना ही नहीं 14वीं सदी के तालाब को भी माइंस में तब्दील कर दिया गया.
Lok Sabha Election: सरगुजा लोकसभा सीट के ग्रामीण इलाकों में जहां बम्फर वोटिंग हुई, वहीं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में भी लोगों ने लोकतंत्र के इस त्यौहार में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. घोर नक्सल प्रभावित रहे सामरी विधानसभा क्षेत्र के अति संवेदनशील क्षेत्र चुनचुना और पुंदाग मतदान केंद्रों में भी खासा उत्साह दिखा. चुनचुना में 84.35 प्रतिशत और पुंदाग मतदान केंद्र में 72.44 प्रतिशत मतदान हुआ.
Chhattisgarh News: पुलिस ने कार के दरवाजे को किसी तरह खोलकर अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला. इस घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.
Lok Sabha Election: चिंतामणि महाराज का कहना है कि जब वहां विधायक था तब सरकार से पुल निर्माण का आश्वासन मिला था लेकिन मेरे बाद वहां दूसरे विधायक आए, उन्होंने क्या पहल किया और अब वर्तमान विधायक ही बता सकते हैं कि पुल क्यों नहीं बना.
Chhattisgarh News: पुलिस ने तीन आरोपियों को मनेंद्रगढ़ जिले और एक आरोपी को सूरजपुर के विश्रामपुर से गिरफ्तार किया है, जिसमें शुभम उजेरिया (28), संजय चौधरी (27), अंशु उर्फ अनुराग उजेरिया (22) निवासी मनेन्द्रगढ़ और पुष्पराज लकड़ा (19) निवासी सूरजपुर शामिल है. सभी को जेल भेज दिया गया है.
Chhattisgarh News: गुरूघासी दास नेशनल पार्क क्षेत्र के पांच गांवों के मतदाता सात से दस किलोमीटर पैदल चलकर मतदान करने के लिए पोलिंग बूथ में पहुंचेंगे. इन गांवों तक जाने के लिए सड़क का आभाव है, और न ही यहां के गांवों में मुलभुत सुविधाएं है. इसके कारण यहां के मतदाताओं ने 2018 के विधानसभा चुनाव में वोट का बहिष्कार किया था.