Vaibhav Sooryavanshi: भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से बेहद ही कम उम्र में अपनी एक अलग पहचान बना ली है. महज 15 साल की उम्र में उन्होंने कई बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिए हैं. साल 2026 में वैभव ने अपने धमाकेदार प्रदर्शन से साबित किया है कि वह बड़े मैच के खिलाड़ी हैं. नॉकआउट मुकाबलों में उनके बल्ले से निकली लगातार बड़ी पारियां इस बात का सबूत हैं की वह बड़े मैचों के बादशाह हैं. आइए नजर डालते हैं वैभव की ऐसी ही कुछ पारियों पर...
Vinesh Phogat Trial Setback: भारतीय दिग्गज पहवान विनेश फोगाट को दिल्ली हाई कोर्ट से तगड़ा झटका लगा है. कोर्ट ने विमेंस वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप 2026 के लिए होने जा रहे सेलेक्शन ट्रायल में उतरने की उनकी मांग को खारिज कर दिया है.
IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 13 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाना है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने DDCA से इस मुकाबले को पोस्टपोंन करने की मांग की.
Kuldeep Yadav: भारतीय क्रिकेट टीम के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव इन दिनों इंग्लैंड की धरती पर कहर बरपा रहे हैं. काउंटी चैंपियनशिप में खेले गए एक मुकाबले में उन्होंने 10 विकेट लेकर इतिहास रच दिया है.
Shree Charani: वूमेंस एशिया कप 2026 के भारत और बांग्लादेश के बीच खेले गए पहले सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय युवा स्पिन गेंदबाज श्री चरणी टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 50 विकेट पूरे कर कर लिए हैं.
Shafali Verma: वुमेंस एशिया कप 2026 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला भारत और बांग्लादेश के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में शैफाली वर्मा ने 64 रन की तूफानी पारी खेली.
80s Retro Image Trend: सोशल मीडिया पर इन दिनों 80s रेट्रो इमेज का ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा है. बॉलीवुड स्टार्स से लेकर पॉलिटिशियन तक हर कोई इस ट्रेंड के रंग में रंगा नजर आ रहा है. इन सब के बीच सोशल मीडिया पर क्रिकेटर्स की भी 1980 के दशक लुक वाली विंटेज तस्वीरें वायरल हो रही हैं. तो आइए नजर डालते हैं क्रिकेटर्स की 80s ट्रेंड वाली फोटोस पर...
IND W vs BAN W: वुमेंस एशिया कप 2026 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को 40 रन से हरा दिया है. इस जीत के साथ भारतीय महिला टीम ने टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है.
Pakistan Cricket: पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर राशिद लतीफ का एक बयान तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने पाक कोच पर भारत के एजेंट होने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं.
India Thrash Pakistan 19-0: चीन के मोकी में जारी वुमेंस हॉकी जूनियर एशिया कप 2026 में भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है. गुरुवार 10 सितंबर को खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 19-0 से हरा दिया है.