Raipur Railway Station: राजधानी के रेलवे स्टेशन पहुंचने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है. पुनर्विकास योजना के चलते स्टेशन का सबसे व्यस्त मुख्य गेट नंबर-2 आज रात 11 बजे से बंद होने जा रहा है. गेट बंद होते ही प्लेटफार्म-1 की तरफ से सीधी एंट्री खत्म हो जाएगी और यात्रियों को नए तय रूट से स्टेशन आना-जाना होगा. रेलवे नई व्यवस्था को कुछ दिन ट्रायल पर रखेगा, जिसके बाद यहां तोड़फोड़ और निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा.
Chhattisgarh News: रतनपुर के प्रसिद्ध महामाया मंदिर के गेट पर युवक को चप्पल से पीटना भाजपा नेत्री को भारी पड़ गया. वीडियो वायरल होते ही भाजपा संगठन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महिला मोर्चा अल्पसंख्यक की महामंत्री रेहाना बेगम को पद से हटा दिया है. वहीं मंदिर ट्रस्ट ने भी सख्ती दिखाते हुए 4 दुकानदारों को दुकान हटाने का नोटिस थमा दिया है. पुलिस ने SC-ST एक्ट में FIR दर्ज कर 2 लोगों को गिरफ्तार किया है.
CG News: कोरबा के कटघोरा में कार में युवती के साथ देखकर शिक्षिका पत्नी ने पति की उंगली काट ली, शिक्षक ने बताया युवती पूर्व छात्रा थी. दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में शिकायत दी, पुलिस ने काउंटर केस दर्ज कर जांच शुरू की है.
Bilaspur News: बिलासपुर में भाई से विवाद के बाद 32 वर्षीय कुंदन केसरी बिजली टावर पर चढ़ गया, 2 घंटे तक हाईवोल्टेज ड्रामा चला. मोहल्लेवासियों की समझाइश के बाद युवक नीचे उतरा, पुलिस ने पूछताछ कर परिजनों के हवाले किया.
CG Aaj Ka Mausam: छत्तीसगढ़ में आज से बारिश की तीव्रता बढ़ेगी, मौसम विभाग ने 31 अगस्त के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. अगले 5 दिनों तक कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी है, 5 सितंबर तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा.
CG Coal Crisis: छत्तीसगढ़ में कोयले की कमी हो रही है। कोरबा के दर्री HTPS में 5 लाख टन की जगह सिर्फ 3 दिन का स्टॉक बचा है, 210 MW की एक यूनिट बंद हो चुकी है. बारिश से SECL से आवक घटी है, वहीं कोटा प्लांट में भी सिर्फ 5 दिन का कोयला बचा है, जिससे पूरे प्रदेश में बिजली संकट का खतरा मंडरा रहा है.
Raipur News: नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ में 734 लोगों की मौत के बीच रायपुर के 5 दोस्तों को 10 मिनट के चाय ब्रेक ने दूसरी जिंदगी दे दी. मुक्तिनाथ से लौटते वक्त मलेखू में रुके, कुछ मिनट पहले निकलते तो त्रिशूली नदी की बाढ़ की चपेट में आ जाते, शनिवार को सकुशल घर लौटे.
MM Fun City: रायपुर के MM Fun City वाटर पार्क में 2015 में वेव पूल में सुरक्षा जाली न होने से युवक की टांग टूट गई थी. जिला उपभोक्ता आयोग ने पार्क प्रबंधन में लापरवाही मानते हुए वाटर पार्क और बीमा कंपनी को संयुक्त रूप से 2 लाख चिकित्सा खर्च, 25 हजार मानसिक क्षतिपूर्ति और 5 हजार वाद व्यय देने का आदेश दिया है.
Rajnandgaon News: राजनांदगांव में पिछले तीन साल से अधूरे पड़े गौरीनगर अंडरब्रिज के 15 फीट गहरे गड्ढे में डूबने से 45 वर्षीय सफाई कर्मी संतोष सोनवाने की मौत हो गई. परिजनों ने रेलवे पर सुरक्षा इंतजाम न करने का आरोप लगाया है, हादसे के बाद 6 बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है.
CG News: बिलासपुर में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत मिलने वाले राशन के चावल की गुणवत्ता में बड़ा सुधार होने जा रहा है. सरकार अब इम्प्रूव्ड राइस देगी जिसमें टूटे दाने 25% से घटाकर 10% किए जाएंगे, जिससे जिले के 6 लाख से अधिक राशन कार्डधारियों को बेहतर और साबुत चावल मिलेगा.